
हज को लेकर सऊदी अरब का बड़ा फैसला, भारतीय मुसलमानों को भी होगा फायदा
AajTak
हज की तैयारी कर रहे जायरीनों के लिए बड़ी खबर है. सऊदी अरब सरकार ने दुनियाभर से हज पर आने वाले जायरीनों के लिए बड़ा फैसला लिया है. सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री ने घोषणा की है कि कोरोना की वजह से हज करने वाले यात्रियों की संख्या पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया है.
दुनियाभर से हज पर जाने वाले जायरीनों के लिए अच्छी खबर है. सऊदी अरब ने तीन साल से जायरीनों की संख्या पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है. इस निर्णय के बाद जितनी तादाद में कोरोना माहमारी से पहले जायरीन हज करते थे, अब वो उतनी ही संख्या में हज के लिए जा सकेंगे. इसके अलावा सरकार ने आयु सीमा के प्रतिबंध को भी हटा दिया है.
दरअसल, कोरोना से पहले 2019 में लगभग 25 लाख लोग हज पर गए थे. लेकिन महामारी के कारण उसके बाद के दो सालों में जायरीनों की संख्या में भारी कमी दर्ज की गई थी.
सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री तौफीक अल राबियाह ने रियाद में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि सऊदी अरब इस साल हज यात्रियों की संख्या को सीमित नहीं करेगा. इसके अलावा उन्होंने कहा कि महामारी के पहले की तरह ही जायरीनों को बिना किसी उम्र सीमा के साथ हज करने की अनुमति होगी. इससे पहले जायरीनों की अधिकतम उम्र सीमा 65 वर्ष निर्धारित थी.
कोरोना महामारी के कारण लगे थे कई प्रतिबंध
रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में लगभग 25 लाख लोगों ने हज किया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण सरकार ने कई प्रतिबंध लगा दिए थे जिसके कारण अगले दो साल जायरीनों की संख्या में भारी कमी दर्ज की गई. इस बीच वहां जाने वाले जायरीनों की उम्र भी 65 वर्ष से कम होनी जरूरी थी. इसके अलावा कोविड निगेटिव रिपोर्ट और टीकाकरण भी अनिवार्य था.
भारतीयों को भी होगा फायदा

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











