
हज के लिए सऊदी अरब ने शुरू की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें कैसे जा सकते हैं भारत के मुसलमान
AajTak
हज को इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाता है. इस्लाम में ऐसी परंपरा है कि शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम मुस्लिमों को अपने जीवन में कम से कम एक बार हज करने जरूर जाना चाहिए. सऊदी अरब ने हज 2024 के लिए हाजी की आधिकारिक पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है.
साल 2024 में हज पर जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. सऊदी अरब ने सोमवार को घोषणा की है कि हज 2024 के लिए हाजी का आधिकारिक पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. दुनिया भर के मुसलमान नुसुक हज वेबसाइट या ऐप के माध्यम से हज 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
सऊदी सरकार के सेंटर फॉर इंटरनेशनल कम्यूनिकेशन (सीआईसी) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और ओशिनिया महाद्वीपों के हाजी नुसुक हज ऐप के माध्यम से हज के लिए आवेदन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बारे में अधिक जानकारी के लिए हाजी hajj.nusuk.sa वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
Nusuk Hajj ऐप उमराह करने वालों को उनकी यात्रा प्रबंधन में मदद करता है. इस ऐप में हवाई टिकट बुक करने, रहने के लिए आवास और खानपान के अलावा उमराह के दौरान जरूरी दिशानिर्देश जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इस ऐप में आसानी से खुद को रजिस्टर करवा सकते हैं.
Nusuk Hajj ऐप को हज और उमराह मंत्रालय ने साल 2022 में लॉन्च किया था. इसका उद्देश्य हज यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाना है.
Registration for #Hajj 2024 has officially begun! Muslim pilgrims can now register along with their families for Hajj 1445 AH / 2024 AD through the @Hajj_nusuk platform. pic.twitter.com/TGH8RWA1CJ
कैसे करें रजिस्ट्रेशन

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.





