
स्लोवियांस्क पर रूस का ताबड़तोड़ हमला, एक के बाद गिराए 9 बम, 8 लोग घायल
AajTak
पूर्वी यूक्रेन के स्लोवियांस्क शहर पर रूस ने एक ही दिन में नौ एरियल बम गिराए, जिसमें दो बच्चों सहित आठ लोग घायल हुए. एक बम आवासीय इमारत पर गिरा, जिससे बड़ा हिस्सा ढह गया. गवर्नर वादीम फिलाश्किन ने चेतावनी दी कि डोनेट्स्क में अब कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है और लोगों से तुरंत निकासी की अपील की.
रूस ने बुधवार को यूक्रेन के पूर्वी शहर स्लोवियांस्क पर भारी हवाई हमला किया, जिसमें 9 एरियल बम गिराए गए. इस भीषण हमले में कम से कम आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. क्षेत्रीय गवर्नर वादीम फिलाश्किन ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि शहर में हालात गंभीर हैं और नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की आवश्यकता है.
हमले में सबसे बड़ा नुकसान उस समय हुई जब एक एरियल बम सीधा एक आवासीय इमारत पर गिरा. धमाका इतना तेज था कि इमारत का बड़ा हिस्सा ढह गया और आसपास के घरों की खिड़कियां और दरवाजे चकनाचूर हो गए. रात भर रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद रही और मलबे में फंसे लोगों को निकाला.
यह भी पढ़ें: गाजा के बाद यूक्रेन पर आया ट्रंप का 28 सूत्रीय प्लान, क्यों रूस को खुली छूट देता दिख रहा है प्रस्ताव?
घायलों में शामिल एक 61 वर्षीय महिला ने बताया कि विस्फोट के बाद कांच के टुकड़े उनके चेहरे पर जा लगे. वहीं, 64 वर्षीय एक पुरुष ने रोते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में दूसरी बार घर खोया है. उन्होंने बताया कि इससे पहले 1988 में अर्मेनिया में आए विनाशकारी भूकंप में भी उनका घर तबाह हो गया था. अब युद्ध ने उनकी जिंदगी को फिर से उजाड़ दिया.
गवर्नर फिलाश्किन ने अपने संदेश में कहा कि डोनेट्स्क क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और "अब यहां कोई भी सुरक्षित स्थान नहीं बचा है." उन्होंने लोगों से अपील की कि वे तुरंत क्षेत्र खाली करें, क्योंकि रूस की बमबारी किसी भी समय और कहीं भी हो सकती है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के दूतों संग पुतिन की 5 घंटे क्लोज-डोर मीटिंग, यूक्रेन पीस प्लान पर चर्चा, ट्रंप बोले- जंग खत्म करना आसान नहीं

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









