
स्ट्रे डॉग्स पर SC में बड़ी बहस, कोर्ट ने कहा- डरने वालों को सूंघ कर हमला करते हैं आवारा कुत्ते
AajTak
सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों सुनवाई हुई, इस दौरान वकीलों ने अपनी दलीलें रखीं, जिस कोर्ट ने टिप्पणी की. जजों ने हल्के-फुल्के अंदाज में बिल्लियों को बढ़ावा देने की बात कही, तो वकीलों ने बजट और सुरक्षा के गंभीर मुद्दे उठाए. इस दौरान, जजों ने कुछ नजी अनुभव भी साझा किए.
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रमनाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने आवारा कुत्तों से जुड़े मामले पर सभी पक्षों की दलीलें सुनीं. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मजाकिया लहजे में कहा कि कुत्ते और बिल्लियां दुश्मन होते हैं, इसलिए क्या ज्यादा बिल्लियों और कम कुत्तों को बढ़ावा देना ही समाधान होगा.
एनिमल राइट एक्टिविस्ट, कुत्ता काटने के शिकार लोगों और एनजीओ के वकीलों ने सुरक्षा, बजट और एबीसी (ABC) नियमों के पालन पर अपनी राय रखी. वकीलों ने शेल्टर होम के लिए 26,800 करोड़ रुपये की जरूरत और इंसानों के घरों के लिए बजट की तुलना जैसे गंभीर तर्क भी दिए.
कोर्ट ने अपने पर्सनल एक्सपीरिएंस के आधार पर बताया कि पालतू या आवारा कुत्ता इंसान के डर को सूंघकर ही उस पर हमला करता है.
बिल्लियों और चूहों का क्यों हुआ जिक्र?
एनजीओ की तरफ से पेश वकील सीयू सिंह ने दलील दी कि अगर कुत्तों को अचानक हटाया गया, तो चूहों की आबादी बढ़ जाएगी. उन्होंने 20-30 साल पहले सूरत में हुई घटना का हवाला देते हुए संतुलन बनाए रखने की बात कही. उन्होंने यह भी जोड़ा कि इंस्टीट्यूशनल इलाकों में बंदरों की समस्या भी गंभीर है. हालांकि, कोर्ट ने उनसे पूछा कि क्या सूरत की घटना का कुत्तों को हटाने से कोई सीधा संबंध था.
एक अन्य एनजीओ के वकील ने आर्थिक पक्ष रखते हुए कहा कि अगर आवारा कुत्तों के लिए 91,800 नए शेल्टर बनाने के लिए 26,800 करोड़ रुपये चाहिए, तो क्या यह पैसा इंसानों के घर बनाने में नहीं खर्च होना चाहिए? वकील ध्रुव मेहता ने कहा कि जब तक कुत्तों के लिए रहने की जगह तय नहीं होती, उन्हें पकड़ा नहीं जा सकता. उन्होंने सटीक डेटा मिलने तक आदेश को रोकने की मांग की है, क्योंकि नगर पालिकाओं के पास इसके लिए अलग बजट नहीं है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






