
दिल्ली में पानी का संकट, नलों में आ रहा जहरीला पानी, बीमारी का कारण बन रहा सप्लाई वाटर
AajTak
दिल्ली के कई इलाकों में सरकारी पाइपलाइनों के जरिए सीवर मिला काला और जहरीला पानी घरों तक पहुंच रहा है, जिससे हजारों लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. नामधारी कॉलोनी और मयूर विहार फेस-2 जैसे इलाकों में पिछले महीनों से नलों से बदबूदार और झाग वाला पानी आ रहा है. दिल्ली जल बोर्ड के आंकड़े भी इस प्रदूषण की पुष्टि करते हैं.
दिल्ली के कई इलाकों में सरकारी पाइपलाइनों के जरिए सीवर मिला काला और जहरीला पानी घरों तक पहुंच रहा है. पश्चिमी दिल्ली की नामधारी कॉलोनी और पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस-2 में हजारों लोग इस प्रदूषित पानी के कारण गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. पिछले कई महीनों से नलों से बदबूदार और झाग वाला पानी आ रहा है, क्योंकि पुरानी पाइपलाइनों में सीवर का पानी मिल रहा है. दिल्ली जल बोर्ड के डॉक्यूमेंट्स और अक्टूबर से दिसंबर 2025 के आंकड़े भी द्वारका और नांगलोई जैसे इलाकों में पानी के दूषित होने की पुष्टि कर रहे हैं. दिल्ली में दूषित पानी की समस्या के बीच इंडिया टुडे/आजतक की टीम ने रमेश नगर की नामधारी कॉलोनी और मयूर विहार फेज-2 का दौरा किया और जमीनी स्तर पर हालातों को समझने की कोशिश की, लेकिन सभी जगहों पर एक ही कहानी- गंदा पानी, बढ़ती बीमारियां और एक ऐसी व्यवस्था जो संकट की भयावहता को स्वीकार करने से इनकार करती है. वहीं, जब इस बारे में अधिकारियों से पूछा जाता है तो वह वही पुराना जवाब- काम चल रहा है या दिल्ली जल बोर्ड की रिपोर्ट लाओ.
पीने लायक नहीं है सप्लाई का पानी नामधारी कॉलोनी के घरों में आने वाला पानी अब पीने के लायक बिल्कुल नहीं बचा है. यहां पानी का रंग पूरी तरह काला है और उस पर सफेद झाग तैरते रहते हैं. महिलाएं अपने घरों के बाहर गंदा पानी लेकर खड़ी हैं और प्रशासन से समाधान की गुहार लगा रही हैं. वे विरोध प्रदर्शन नहीं कर रही हैं और प्रशासन को सबूत दे रही हैं. उनका कहना है कि बार-बार शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है.
एक महिला ने बताया कि उन्हें साइनस की समस्या है, इसलिए वह हर सुबह दूसरों से पूछती हैं कि क्या पानी से बदबू आ रही है. एक अन्य महिला का कहना है कि इलाके में पेट में इन्फेक्शन की समस्या इतनी आम हो गई है कि लोगों को अब बीमार पड़ना सामान्य लगने लगा है.
खर्चा बना पानी खरीदना हमारी टीम ने घरों के अंदर बोतल बंद पानी और सरकारी सप्लाई के पानी में जमीन-आसमान का अंतर साफ दिखता है. एक तरफ पारदर्शी पानी है तो दूसरी तरफ काला दूषित तरल था. एक किडनी की मरीज ने बताया कि वह डर के कारण इस सरकारी पानी से नहाने तक से कतराती हैं और रोज पीने का पानी खरीदने को मजबूर हैं. कई मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए हर दिन पानी खरीदना एक ऐसा खर्च बन गया है, जिसे वे वहन नहीं कर सकते, लेकिन जिंदा रहने के लिए उन्हें ये मजबूरी झेलनी पड़ रही है. क्योंकि हमारे पास कोई विकल्प नहीं है.
सरकारी डॉक्यूमेंट्स में भी खुलासा हैरानी की बात ये है कि निवासियों के दावों को सरकारी आंकड़े ही सच साबित कर रहे हैं. इंडिया टुडे/आजतक को मिले डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, दिल्ली जल बोर्ड ने इस इलाके में पानी के दूषित होने की बात स्वीकार की है और उन पाइपलाइनों की पहचान की है, जिन्हें तत्काल मरम्मत की जरूरत है. अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच द्वारका और नांगलोई में लिए गए पानी के नमूने सबसे ज्यादा खराब पाए गए हैं. ये कोई बाहरी आरोप नहीं हैं, बल्कि जल बोर्ड के अपने डेटा हैं जो शहर के जल संकट की भयावह तस्वीर पेश कर रहे हैं.
NGT ने दिए थे सख्त निर्देश दिल्ली में पहले भी ऐसी स्थिति आ चुकी है. पिछले साल जुलाई में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को बताया था कि जनकपुरी के ए-ब्लॉक से लिए गए छह नमूनों में से पांच में टोटल कोलीफॉर्म और ई. कोलाई की मौजूदगी पाई गई जो सीवेज और मल-मूत्र की मौजूदगी के स्पष्ट संकेत थे. ये स्थिति निवासियों के लिए सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के एनजीटी के सख्त निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं हुआ और आज भी लोग वही जहरीला पानी पीने को विवश हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






