
स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों की बोलती की बंद, चेन्नई की पिच पर उठाए थे सवाल
AajTak
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन और इयान बेल ने चेपॉक की पिच को बैटिंग के लायक नहीं बताया था. इंग्लैंड के सहायक कोच ग्राहम थोर्प ने इसे चुनौतीपूर्ण करार दिया था. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड अपने देश के पूर्व क्रिकेटरों से अलग बयान रखते हुए चेन्नई की पिच का बचाव किया है.
चेन्नई की पिच पर सवाल उठाने वाले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों को तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने जवाब दिया है. स्टुअर्ट ब्रॉड ने डेली मेल के लिए अपने कॉलम में लिखा कि दूसरे टेस्ट मैच की पिच को लेकर काफी कुछ कहा गया. यही होम ग्राउंड के फायदे होते हैं, जहां आप अपनी स्किल्स को ध्यान में रखकर पिच तैयार करते हैं. बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला और दूसरा मैच चेन्नई में खेला गया था. पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों से शिकस्त दी थी. वहीं, दूसरे मैच में भारत ने वापसी की और 317 रनों की जीत दर्ज की. टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों ने पिच पर सवाल खड़े किए.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








