
स्कॉटलैंड की एंट्री से बदल गया टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, जानें कब-कब होंगे इस टीम के मुकाबले
AajTak
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब स्कॉटलैंड की टीम खेलती नजर आएगी. स्कॉटलैंड आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया था, लेकिन बांग्लादेश की विदाई के बाद उसे वर्ल्ड कप खेलने का सुनहरा मौका मिला है.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. बांग्लादेश अपने मुकाबले श्रीलंका शिफ्ट करने पर अड़ा हुआ था, लेकिन क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने उसकी दलील नहीं सुनी. अब बांग्लादेश के स्थान पर स्कॉटलैंड की टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री हुई है.
स्कॉटलैंड को ग्रुप-सी में रखा गया है, जिसमें बांग्लादेश था. इस ग्रुप में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, नेपाल और इटली की टीम्स भी हैं. स्कॉटिश टीम का पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. फिर 9 और 14 फरवरी को इसी वेन्यू पर स्कॉटलैंड की टीम क्रमश: इटली और इंग्लैंड का भी सामना करेगी, 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ स्कॉटलैंड का आखिरी ग्रुप मैच स्लॉट किया गया है.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत बेहद शानदार अंदाज में होगी. टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी (शनिवार) को होगा और पहले ही दिन क्रिकेट फैन्स को तीन हाई-प्रोफाइल मुकाबले देखने को मिलेंगे. ये मुकाबले तीन ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित स्टेडियमों में खेले जाएंगे. पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ करेगा.
वहीं कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड आमने-सामने होंगे. कैरेबियाई टीम की आक्रामक बल्लेबाजी और स्कॉटलैंड की जुझारू क्रिकेट इस मैच को रोमांचक बना सकती है. फिर पहले दिन का सबसे बड़ा आकर्षण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिलेगा, जहां मेजबान भारत का सामना संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) से होगा. घरेलू मैदान पर भारत की यह भिड़ंत टूर्नामेंट का माहौल तय करने वाली मानी जा रही है.
भारत-पाकिस्तान के बीच कब होगा मैच? आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. यह हाई-वोल्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो में आयोजित होगा. भारत-पाकिस्तान मुकाबले को क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता माना जाता है और इस मैच पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी. अबकी बार इस मुकाबले का महत्व और भी बढ़ गया है. मैदान के बाहर चल रहे तनाव, हालिया विवादों और राजनीतिक पृष्ठभूमि ने इस मैच में अतिरिक्त रोमांच और दबाव जोड़ दिया है. ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि इस हाई-प्रेशर मुकाबले पर पूरे टूर्नामेंट के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा होगी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड के शामिल होने से ग्रुप-सी में नया रोमांच जुड़ गया है. इस एसोसिएट टीम को एक बार फिर खुद को वैश्विक मंच पर साबित करने का सुनहरा मौका मिलेगा. ICC के इस फैसले से टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा और दिलचस्प हो गई है. बड़े मुकाबले, कड़ा शेड्यूल और सुपर-8 चरण में हाई-वोल्टेज लड़ाइयों के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 को रोमांच, स्किल और ड्रामे से भरपूर क्रिकेट महाकुंभ माना जा रहा है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








