
सोनारिका भदौरिया ने महाअष्टमी पर दिखाई बेटी की पहली झलक, फोटोज शेयर कर लिखा, 'हमारी छोटी सी मैया'
ABP News
Sonarika Bhadoria Daughter: सोनारिका भदौरिया ने हाल ही में अपनी बेटी की कुछ प्यारी सी फोटोज शेयर की हैं. जिसमें छोटी सी मैया की तरह सजी सोनारिका की बेटी बहुत प्यारी लग रही है.
टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' में माता पार्वती का किरदार निभाने के बाद घर- घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. सोनारिका अब शादी करके अपने परिवार के साथ हंसी- खुशी जी रही हैं. लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. जैसे हाल ही में उन्होंने उन्होंने अपनी बेटी की झलक फैंस को दिखाई है.
सोनारिका ने दिखाई बेटी की झलकसोनारिका भदौरिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. अब हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी बेटी विरिका की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में छोटी विरिका लाल घाघरा चोली पहनी बहुत ही प्यारी लग रही हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए सोनारिका ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी छोटी सी मैया. आप सभी को चैत्र नवरात्रि की अनेक व अनंत शुभकामनाएं'.
A post shared by Sonarika Bhadoria (@bsonarika)













