
रणवीर सिंह की ऑनस्क्रीन बहन ने बताया क्यों 'जसकिरत' बन गया था 'हमजा', मजेदार फोटो की शेयर
ABP News
Dhurandhar 2 Fame Hitika Bali: 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है. अब हाल ही में इस फिल्म का हिस्सा रहीं हितिका बाली में 'जसकिरत' के 'हमजा' बनने का राज खोला है.
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इस फिल्म ने महज एक हफ्ते में वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ के ऊपर कलेक्शन कर लिया है. इसी बीच इस फिल्म से जुड़ी स्टारकास्ट फिल्म के बारे में कई बातें बता रही हैं. सेट के एक्सपीरियंस शेयर कर रही है. तो वहीं इसी कड़ी में अब हाल ही में फिल्म में रणवीर सिंह बहन 'हरलीन' के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस ने भी ये बताया है कि आखिर 'जसकिरत', 'हमजा' क्यों बना था.
जसकिरत क्यों बना था हमजा?'धुरंधर 2' फिल्म में रणवीर सिंह की बड़ी बहन का किरदार हितिका बाली ने निभाया था. हितिका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने बताया है कि आखिर जसकिरत को हमजा क्यों बनना पड़ा. हितिका ने इस फिल्म के अपने सीन से रणवीर और खुद की फोटो शेयर की. पहली फोटो फिल्म के सीन से थी. दूसरी फोटो इंस्टाग्राम मीम और तीसरी फोटो में किसी ने X(ट्विटर) पर इन दोनों के कपड़ों की अदला बदली कर दी है. ये बड़ी ही मजेदार फोटो है.
A post shared by Hitika Bali (@hitika_bali)













