
सोनम कपूर ने वीडियो शेयर कर दिखाई बेबी शॉवर की झलक, बताया 'सीमन्तोन्नयन' का महत्व
ABP News
Sonam Kapoor: एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने बेबी शॉवर की वीडियो शेयर की. साथ ही उन्होंने सीमन्तोन्नयन जिसे गोद भराई भी कहते है, रस्म का महत्व बताया.
बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर जल्द ही अपने घर नन्हे मेहमान का वेलकम करने वाली हैं. एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने जा रही हैं और इस खास फेज को वो अपने पूरे परिवार के साथ खुशी-खुशी एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में उनके लिए गोदभराई की रस्म रखी गई, जिसमें कपूर परिवार और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए. इस खूबसूरत मौके की झलक अब सोनम ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है.
सोनम कपूर ने अपने बेबी शॉवर सेरेमनी की वीडियो की शेयरसोनम कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर गोदभराई की प्यारी सी वीडियो पोस्ट की है. वीडियो में परिवार के सभी सदस्य मुस्कुराते हुए सोनम को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने सनातन धर्म की पुरानी परंपरा ‘सीमन्तोन्नयन’ को निभाया और वीडियो शेयर कर उसका उसका महत्व भी बताया है.
सोनम ने कैप्शन में लिखा, 'सीमन्तोन्नयन' हिंदू धर्म के सोलह पवित्र गर्भ संस्कारों में से तीसरा संस्कार है, जो मां और उसके गर्भ में पल रहे जीवन का सम्मान करता है. भारत के अलग-अलग हिस्सों में इसे गोदभराई, श्रीमंत, दोहले जेवन, शाद, सीमांतम, वलाइकाप्पु, सीमांत, पुलिक्कुडी और सदाबक्शन जैसे नामों से जाना जाता है. नाम भले अलग हों, लेकिन इसका मतलब मां और आने वाले बच्चे के लिए प्यार, सुरक्षा और आशीर्वाद देना ही होताहै.
A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












