
'सैमसन का कैच छोड़ बहुत बड़ी गलती की...', सेमीफाइनल में हार के बाद इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक का छलका दर्द
AajTak
भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में हैरी ब्रूक बल्ले से सिर्फ 7 रन ही बना सके, वहीं बतौर फील्डर भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा. हैरी ब्रूक ने संजू सैमसन का कैच ड्रॉप किया, जो इंग्लिश टीम को काफी भारी पड़ा.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. ब्रूक ने पहले तो संजू सैमसन का कैच ड्रॉप किया. तब संजू ने सिर्फ 15 रन बनाए थे. इसके बाद बल्लेबाजी में ब्रूक ने निराश किया और 7 रन ही बना सके. इंग्लैंड की टीम भी मुकाबला 7 रनों से गंवा बैठी.
हैरी ब्रुक ने जब संजू सैसमन का कैच छोड़ा तो वो उस शख्स की तरह दिख रहे थे जो खुद पर विश्वास नहीं कर पा रहा था कि उसने अभी क्या किया. यह कैच ऐसा था जिसे ब्रुक 100 में से 99 बार पकड़ सकते थे, लेकिन इस बार उन्होंने गलत अनुमान लगाया. उन्होंने ना तो जंप लगाया और ना ही स्थिर रहे, ऐसे में गेंद उनके दाहिने हाथ से उछलकर जमीन पर गिर गई. ब्रूक को तुरंत एहसास हो गया कि यह ड्रॉप कितना महंगा साबित हो सकता है. सैमसन ने अगले 35 गेंदों में 74 और रन जोड़े और भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की.
मैं बार-बार स्कोरबोर्ड देख रहा था: हैरी ब्रूक इंग्लैंड की हार के बाद इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक का दर्द छलक पड़ा. ब्रूक ने कहा कि उनसे बड़ी गलती हो गई. ब्रुक कहते हैं, "मैं यह स्वीकार करता हूं कि संजू सैमसन का कैच छोड़कर मैंने बहुत बड़ी गलती की. कैच मैच जिताते हैं. दुर्भाग्यवश, यह मेरे हाथ में नहीं रहा. यह हमेशा दिमाग में रहता है. मैं बार-बार स्कोरबोर्ड देख रहा था और वह रन बना रहा था. मैं सोच रहा था कि मुझे 89 रन बनाने होंगे.'
यह भी पढ़ें: 34 छक्के, 39 चौके और 499 रन, भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में रिकॉर्ड्स की बारिश, संजू रच गए खास कीर्तिमान
भारत की फील्डिंग सेमीफाइनल में शानदार रही. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फील्डिंग कोच टी. दिलीप की मेहनत की तारीफ की. सूर्या ने कहा, 'हमें फील्डिंग कोच को थोड़ा श्रेय देना चाहिए. लड़के बहुत अच्छी तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं और टीम के लिए अतिरिक्त मेहनत कर रहे हैं.' उधर इंग्लैंड के हेड कोच ब्रैंडन मैक्कुलम ने कैच पकड़ने में फर्क को मैच का टर्निंग पॉइंट्स बताया.
यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल में भारत की जीत का क्या था टर्निंग पॉइंट, किसने पलटा मैच? सूर्यकुमार ने सब कुछ बताया

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








