
सैमसंग का बड़ा ऐलान, कोरोना से लड़ने के लिए भारत को देगा 37 करोड़ की मदद
AajTak
Samsung ने कोरोना की खिलाफ भारत की लड़ाई में मदद करने का ऐलान किया है. कंपनी ने कहा है कि कंपनी 37 करोड़ की मदद कर रही है. इनमें केंद्र और राज्य सरकारों की मदद की जाएगी. सैमसंग अपने सभी कर्मचारियों और कंस्लटेंट्स को फ्री वैक्सीन भी लगवाएगा.
भारत में कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों लोगों की लाइफ बुरी तरह प्रभावित हो रही है. देश में कई जगहों पर ऑक्सीजन की किल्लत से भी लोगों की मौते हो रही हैं. ऐसे में टेक कंपनियों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने भी मदद का ऐलान किया है. सैमसंग के मुताबिक कंपनी भारत में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 37 करोड़ रुपये डोनेट करेगी. कंपनी ने कहा है कि ये इस फंड को केंद्र और राज्य सरकारों को दिया जाएगा ताकि हेल्थकेयर सेक्टर्स में जरूरी मेडिकल इक्विप्मेंट्स मुहैय्या कराया जा सकें. सैमसंग ने कहा है कि ये फैसला कंपनी ने भारत के कई स्टेक होल्डर्स के साथ बातचीत करने के बाद लिया है. इसके लिए लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के साथ भी संपर्क किया गया है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











