
सेमीफाइनल में तीसरे अंपायर के फैसले पर मचा बवाल, क्या सच में आउट थे साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम?
AajTak
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम का कैच डेरिल मिचेल ने लपका. हालांकि मिचेल खुद भी इस कैच को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं दिखे. तीसरे अंपायर ने कीवियों के पक्ष में फैसला सुनाया, जिसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.
न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है. न्यूजीलैंड ने 4 मार्च (बुधवार) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया. मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 170 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 12.5 ओवरों में हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की ओर से फिन एलन ने 33 गेंदों पर नाबाद 100 रन ठोके और मैच को एकतरफा बना दिया.
इस मुकाबले में बड़ा विवाद भी देखने को मिला, जिसके केंद्र में थर्ड अंपायर नितिन मेनन रहे. यह घटना साउथ अफ्रीका की पारी के आठवें ओवर में हुई. उस ओवर में रचिन रवींद्र की चौथी गेंद पर साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने सीधा शॉट खेलने की कोशिश की. हालांकि टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद हवा में खड़ी हो गई.
लॉन्ग-ऑन पर तैनात डेरिल मिचेल आगे की ओर दौड़े और कैच लपक लिया. वैसे मिचेल पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे कि उन्होंने सही से गेंद को कब्जे में लिया है या नहीं. ऑनफील्ड अंपायरों को भी कैच की वैधता पर संदेह हुआ, जिसके बाद फैसला थर्ड अंपायर के पास भेजा गया.
साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. क्विंटन डिकॉक और रयान रिकेल्टन दूसरे ही ओवर में आउट हो गए।. कप्तान एडेन मार्करम ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी इनिंग्स का अंत विवादास्पद कैच ने किया. मार्को जानसेन ने 30 गेंदों में नाबाद 54 रनों की तेज पारी खेली, जिसने साउथ अफ्रीका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








