
सेडान होगी Ola की इलेक्ट्रिक कार? भाविश अग्रवाल ने किया ये इशारा
AajTak
कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने एक वीडियो शेयर कर ओला की पहली कार का टीजर (Ola Car) जारी किया है. ओला अपने S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के बाद से ही घरेलू EV सेगमेंट पर नजर गड़ाए हुए है.
ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) फोर व्हीलर सेगमेंट में उतरने की तैयारी में जुटी है. कंपनी जल्द ही अपनी पहली कार का ऐलान कर सकती है. कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने एक वीडियो शेयर कर ओला की पहली कार का टीजर (Ola Car) जारी किया है. ओला अपने S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के बाद से ही घरेलू EV सेगमेंट पर नजर गड़ाए हुए है. कंपनी ने कुछ समय पहले फोर व्हीलर प्रोजेक्ट के लिए तीन इलेक्ट्रिक कार को बाजार में उतारने के संकेत दिए थे. अब सीईओ भाविश अग्रवाल ने एक कदम आगे बढ़ते हुए ओला कार की एक झलक दिखाई है.
स्पोर्टी सेडान के साथ हो सकती है एंट्री
भाविश अग्रवाल ने ट्वीट कर वीडियो शेयर किया और लिखा कि हम अब तक की भारत की सबसे स्पोर्टी कार बनाने वाले हैं.
टीजर वीडियो के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक स्पोर्टी सेडान कार के साथ फोर व्हीलर के मार्केट में एंट्री मार सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक अपनी आने वाली कारों के बारे में किसी भी तरह की अधिक जानकारी शेयर नहीं की है.
लंबी ड्राइविंग रेंज की हो सकती है कार
पिछले महीने तमिलनाडु स्थित ओला फ्यूचरफैक्ट्री में आयोजित एक इवेंट में भाविश अग्रवाल ने अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट का ऐलान किया था. ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ ने कहा था कि कार के बारे में अधिक जानकारी 15 अगस्त को सामने आएगी. खबरों के मुताबित ओला की इलेक्ट्रिक कारें लंबी ड्राइविंग रेंज के लिए 70-80 kWh क्षमता की बैटरी पैक के साथ आएंगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











