
सूर्या या गंभीर ... कौन करता है खिलाड़ियों को टीम से बाहर? टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले खुलासा
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम सेलेक्शन को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कठिन फैसले कौन लेता है. सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्षर पटेल को ड्रॉप करने का फैसले पर भी उन्होंने बात की.
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड Cup 2026 के फाइनल से ठीक पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टीम सेलेक्शन से जुड़े कुछ अहम फैसलों पर खुलकर बात की. न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले से पहले उन्होंने बताया कि टीम में कठिन फैसले वह और हेड कोच गौतम मिलकर लेते हैं.
सूर्या ने साफ किया कि टूर्नामेंट के दौरान कई बार टीम मैनेजमेंट को रणनीतिक जोखिम उठाने पड़े और वही फैसले टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम रहे. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं.
यह भी पढ़ें: ‘झूठ बोल रहा है...’ सूर्यकुमार यादव का कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर पर सीधा हमला, T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले जुबानी जंग
अक्षर पटेल को क्यों ड्रॉप किया गया? कप्तान ने खास तौर पर उस विवादित फैसले का जिक्र किया, जब सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले उपकप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था.
दरअसल, नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप मैच में अक्षर को आराम देकर वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया था. इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने बड़े मैच में भी सुंदर को ही बरकरार रखने का फैसला किया.यह भी पढ़ें: अक्षर पटेल-शिवम दुबे की गजब जुगलबंदी, कमाल का कैच… गौतम गंभीर का रिएक्शन हुआ वायरल, VIDEO
सूर्या ने माना कि यह फैसला पूरी तरह रणनीति और खिलाड़ी के मैच-अप को ध्यान में रखकर लिया गया था. हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि टीम से बाहर किए जाने पर अक्षर पटेल खुश नहीं थे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








