'सूर्या भाई की एनर्जी, टीम के फास्ट बॉलर...', क्या चीजें ला रहीं बदलाव, ऋषभ पंत ने बताए T20 वर्ल्ड कप के पावर बूस्टर्स के नाम
AajTak
ऋषभ पंत का मानना है कि भारतीय टीम की गेंदबाजी शानदार है. साथ ही कप्तान सूर्यकुमार यादव जो एनर्जी लाते हैं वो भी टीम के पॉजिटिव प्वाइंट है. ऋषभ पंत ने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप टाइटल डिफेंड करने में कामयाब होगी.
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगा और इसका खिताबी मुकाबला 8 मार्च को होना है. टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम से धांसू प्रदर्शन की उम्मीद है. भारत ने पिछली बार वर्ल्ड कप जीता था और वो डिफेंडिंग चैम्पियन के तौर पर मैदान पर उतरेगी. भारतीय टीम ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट में एक भी सीरीज नहीं गंवाई है.
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी पूरा यकीन है कि भारतीय टीम टाइटल डिफेंड करने में कामयाब होगी. पंत का मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों की तरफ से जीत की पूरी कोशिश रहेगाी और हमेशा ये विचार रहता है कि इंडिया जीतना चाहिए. पंत ने ये कहा कि भारतीय टीम को होम एडवांटेज तो मिलेगा, लेकिन आप विपक्षी टीम को भी हल्के में नहीं ले सकते. ऋषभ पंत ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जमकर तारीफ की.
यह भी पढ़ें: बार-बार चोटिल होने पर छलका ऋषभ पंत का दर्द, T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया से बाहर होने पर हुए भावुक
ऋषभ पंत ने आजतक के खास कार्यक्रम 'सलाम क्रिकेट' में कहा, "सूर्या भाई की एनर्जी प्लस प्वाइंट है. कुछ साल पहले उन्होंने कहा था कि वो लीडर बनना चाहते हैं. वो ऐसे प्लेयर हैं जो हमेशा टच में रहते हैं. हमारे पास निश्चित रूप से वर्ल्ड कप जिताने वाली बॉलिंग है. टीम में एक फास्ट बॉलर (अर्शदीप सिंह) है. वो लड़का अपनी पूरी मेहनत करता है. जब भी उसे मौका मिलता है अच्छा ही करता है. टीम कॉम्बिनेशन के लिए चलते वो लगातार नहीं खेल पाता है. उसे पूरा क्रेडिट मिल चाहिए. अर्शदीप टीम के लिए पूरा प्रयास करता है, जहां पर भी उसको चांस मिलता है वो कर दिखाता है."
ऋषभ पंत ने बताया, 'खासकर टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी चीज है आजादी. अब हर खिलाड़ी अलग तरह की फ्रीडम के साथ खेलना चाहता है, जो पहले भारतीय क्रिकेट में कम देखने को मिलता था. लेकिन अब टीम जिस तरह खेल रही है, वो इसलिए क्योंकि खेल खुद बदल रहा है. खेल के साथ आपको खुद को भी बदलना पड़ता है. सोच यही है कि आप खेल से पीछे नहीं रहना चाहते.'
भारतीय टीम निडर क्रिकेट खेल रही: पंत ऋषभ पंत कहते हैं, 'अब वनडे क्रिकेट भी बदल रहा है. पहले 250, 260 या 300 रन सेफ माने जाते थे. लेकिन अब 300 भी सेफ नहीं है. क्रिकेट बदल रहा है. खिलाड़ियों को भी क्रिकेटर और इंसान दोनों के रूप में बदलना होगा. धीरे-धीरे यह टीम निडर क्रिकेट खेल रही है, पूरी आजादी के साथ शानदार प्रदर्शन कर रही है. मैं उन्हें दिल से शुभकामनाएं देता हूं. उन्हें पूरे देश का समर्थन है, सिर्फ भारत में रहने वालों का ही नहीं. दुनिया में जहां भी जाएंगे, भारतीय मिलेंगे और सपोर्ट हमेशा मिलेगा.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








