
सूर्या को चाहिए 'ब्रूक बूस्टर', तभी मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट... कौन लेगा जिम्मा?
AajTak
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक शतक जड़कर दिखा दिया कि दबाव के क्षणों में कप्तान की पारी कैसे टूर्नामेंट की दिशा बदल सकती है. भारत के सामने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो'जैसी स्थिति है, जहां नेट रन रेट भी निर्णायक बन सकता है. ऐसे में निगाहें कप्तान सूर्यकुमार यादव पर टिकी हैं.
सुपर-8 के दबाव भरे मुकाबले में जब मैच फिसलता हुआ दिख रहा था, तब इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बल्ला उठाया और इतिहास लिख दिया. पाकिस्तान के खिलाफ उनका शतक सिर्फ एक बड़ी पारी नहीं था, बल्कि कप्तानी की वह मिसाल थी, जो टूर्नामेंट की दिशा बदल देती है.
ब्रूक पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक (100 रन, 51 गेंद) लगाने वाले पहले कप्तान बन गए. इससे पहले सर्वाधिक स्कोर 98 रन था, जो क्रिस गेल ने 2010 में भारत के खिलाफ बनाया था. ब्रूक ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए तीन अंकों का आंकड़ा छुआ और मैच को इंग्लैंड की झोली में डाल दिया.
इतना ही नहीं, वह इंग्लैंड के लिए पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ने वाले पहले कप्तान भी बने. उन्होंने इयोन मॉर्गन के 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए 91 रनों के सर्वाधिक कप्तानी स्कोर को पार किया.
The first captain to score a CENTURY in the ICC Men's #T20WorldCup! 👏 Harry Brook brings up a carefully crafted century to put England in pole position to qualify for the semi-finals. 🙌 ICC Men’s #T20WorldCup | SUPER 8, #ENGvPAK ➡️ LIVE NOW 👉 https://t.co/BmGBktbFCX pic.twitter.com/tJokiYhD7y
दबाव, उम्मीद और नॉकआउट जैसी स्थिति—इन सबके बीच ब्रूक की पारी नेतृत्व का बयान थी. उन्होंने शुरुआत से ही इरादा स्पष्ट किया. पावरप्ले में आक्रामकता दिखाई, बीच के ओवरों में जोखिम और समझदारी का संतुलन रखा और अंत में मैच को जीत की दहलीज पर ला खड़ा किया.
यही वह टेम्पलेट है, जिसकी इस वक्त भारत को जरूरत है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








