
सूडान में लगातार बिगड़ रहे हालात, फंसे भारतीयों को कैसे निकालें? PM मोदी कर रहे बैठक
AajTak
अफ्रीकी देश सूडान इस समय भीषण गृहयुद्ध से जूझ रहा है. यहां आर्मी और पैरामलिट्री फोर्स के बीच सत्ता पर कब्जे को लेकर जंक छिड़ गई है. दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. यह संघर्ष शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रहा. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत सरकार सूडान में फंसे भारतीयों के संपर्क में बनी हुई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूडान में भारतीयों की स्थिति को लेकर शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. सूडान की राजधानी खार्तून में हजारों भारतीयों की जिंदगी दांव पर लगी हुई है. फिलहाल 4000 भारतीय संकटग्रस्त देश में फंसे हुए हैं.
मोदी की अध्यक्षता में हो रही इस उच्चस्तरीय बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश मंत्रालय में सचिव (कॉन्सुलर, पासपोर्ट, वीजा) औसाफ सईद और खाड़ी देशों में भारत के राजदूत हिस्सा ले रहे हैं, जो सूडान से भारतीयों को बाहर निकालने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
सूडान में जारी संघर्ष शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रहा. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत सरकार सूडान में फंसे भारतीयों के संपर्क में बनी हुई है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सूडान में स्थिति गंभीर बनी हुई है. हम विभिन्न माध्यमों से भारतीय समुदाय के संपर्क में हैं. विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा था कि भारत सूडान में हो रहे घटनाक्रमों पर करीब से नजर बनाए हुए हैं. इसके अलावा कई संबंधित देशों के संपर्क में भी हैं. सूडान की जमीनी स्थिति के आधार पर ही भारतीयों को वहां से बाहर निकालने की योजना तैयार की जाएगी.
इससे पहले गुरुवार को भी भारत ने कहा था कि सूडान में स्थिति बहुत गंभीर है और हमारा पूरा ध्यान वहां पर भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर है.
सूडान में बीते सात दिनों से देश की सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच घातक जंग जारी है, जिसमें अब तक लगभग 200 लोगों की मौत हो चुकी है. अंधाधुंध फायरिंग की वजह से सूडान में भारतीयों को खाने-पीने के सामान, पानी, दवाइयों और बिजली जैसी मूलभूत चीजों के अभाव का सामना करना पड़ रहा है. पचास लाख लोगों के घरों में बिजली और पानी नहीं है. संचार व्यवस्था भी ठप पड़ी हुई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










