
सुरक्षा का थ्री-लेयर घेरा, 60 हजार जवान... छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित सीटों पर चुनाव के लिए ऐसे इंतजाम
AajTak
Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ चुनाव में आज पहले चरण के लिए वोटिंग होनी है. इस बीच सबसे बड़ी चुनौती नक्सल प्रभावित सीटों पर सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराना है. बता दें कि पहले चरण की 20 सीटों में कई नक्सल प्रभावित इलाके भी शामिल हैं.
छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण का मतदान होना है. इस चरण में बस्तर की कई सीटों पर भी वोटिंग होगी. नक्सल इलाकों को छोड़कर बस्तर जिले के तीन विधानसभा जगदलपुर, बस्तर और चित्रकोट विधानसभा सीटों पर सुबह 8 से 5 बजे तक मतदान होगा. सुरक्षा कारणों से संभाग के पांच विधानसभा क्षेत्रों के 149 मतदान केंद्रों को पुलिस स्टेशन के नजदीक और सुरक्षा शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है.
बस्तर की 12 सीटें कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल और कोंटा विधानसभा में सुबह 7 से 3 बजे तक मतदान होगा. बाकी तीन विधानसभा बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट पर मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. चुनाव आयोग ने नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के संवेदनशील इलाकों में 600 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए हैं.
223 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
बस्तर और राजनांदगांव में कुल 223 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8, कोंटा में 8, अंतागढ़ में विधानसभा क्षेत्र में 13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 और पंडरिया में 14 उम्मीदवार मैदान में हैं.
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगा मतदान
बस्तर पुलिस के मुताबिक बस्तर में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में मतदान कराया जाएगा. 12 विधानसभा क्षेत्रों वाले बस्तर संभाग में सफल और सुरक्षित मतदान के लिए लगभग 60 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. इनमे सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ के 40 हजार और राज्य पुलिस के 20 हजार जवान शामिल हैं. नक्सल विरोधी इकाई के जवान और महिला कमांडो भी चुनाव का हिस्सा होंगें.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










