सुपर-8 में पाकिस्तान का धागा खोलने वाले हैरी ब्रूक ने फोड़े कई रिकॉर्ड, पहली बार बना T20 वर्ल्ड कप में ये कीर्तिमान
AajTak
पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड ने 2 विकेट से मंगलवार (24 फरवरी) को हरा दिया, इसके साथ ही वो मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइल में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई. वहीं इस मैच में पाकिस्तान को तोड़-फोड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.
क्या खूब खेले अंग्रेज कप्तान हैरी ब्रूक!!! एक समय टॉम बेंटन के आउट होने पर इंग्लैंड का स्कोर 58/4 था, फिर सैम करन के आउट होने के बाद स्कोर 103/5 हो गया. लेकिन ब्रूक ने इस मुकाबले में पिच पर ऐसा बल्ला गाढ़ा, वो टीम को जीत दिलवाने से पहले कुछ देर पहले आउट हुए, लेकिन तब तक इंग्लैंड की जीत मुकर्रर हो चुकी थी.
इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने इस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में सबसे पहले अपनी बर्थ सिक्योर कर ली. वहीं हैरी ब्रूक ने भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. वहीं एक कीर्तिमान तो ऐसा बना, जो किसी टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार बना... ये था किसी कप्तान द्वारा शतक बनाने का. यह 2007 से शुरू हुए टी20 वर्ल्ड कप में कोई भी नहीं कर पाया था, लेकिन ब्रूक ने इसे मंगलवार (24 फरवरी) को कर दिखाया.
Three spots remain in the semi-finals at the #T20WorldCup, but who will make it? 🤔 More 👉 https://t.co/DAEHvrePfd pic.twitter.com/FFwmiSNGlC
T20 में किसी कप्तान का सबसे अधिकतम स्कोर 100 - हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2026* 98 - क्रिस गेल बनाम भारत , ब्रिजटाउन, 2010 94* - लोर्कन टकर बनाम ओमान, कोलंबो SSC, 2026 92 - रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया , ब्रिजटाउन, 2024
T20Is में हैरी ब्रूक का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ खूब चलता है, एक बानगी नीचे आंकड़ों में देख लीजिए इनिंग्स: 10, रन: 376, एवरेज: 62.66, SR: 159.32, 100s/50s: 1/1
इस रिकॉर्ड के अलावा भी इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जो गजब के रहे, आइए उन पर भी नजर डाल लेते हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








