
सुनील गावस्कर ने पाकिस्तानी स्पिनर को दी क्लीन चिट, बोले- एक्शन में कुछ भी गलत नहीं
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अहम मुकाबला होना है. इस मुकाबले से पहले पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक सुर्खियों में हैं, जिसकी वजह उनका बॉलिंग एक्शन है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर खूब चर्चा चल रही है. अब पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने पूरे मामले में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि तारिक की गेंदबाजी में कुछ भी गैरकानूनी नहीं है और भारतीय बल्लेबाजों को उनसे ज्यादा परेशानी होने की जरूरत नहीं है.
28 वर्षीय ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक अब तक चार टी20 इंटरनेशनल मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 5.93 रही है, जो टी20 क्रिकेट में शानदार माना जाता है. उस्मान के रुक-रुक कर गेंदबाजी करने के तरीके को लेकर क्रिकेट जगत में काफी चर्चा हो रही है.
तारिक का एक्शन मुरलीधरन जैसा! उस्मान तारिक के अनोखे एक्शन की तुलना श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन से की जा रही है, जिसकी मुख्य वजह उनकी अतिलचीली कोहनी है. उस्मान को लेकर दिग्गजों की राय बंटी हुई है. तारिक गेंद फेंकने से पहले रुकते हैं, जिसके चलते पूर्व इंग्लैंड कप्तान केविन पीटरसन ने पाकिस्तानी स्पिनर सवाल उठाए थे, जबकि भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इसे नियमों के अनुरूप बताया था.
सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि गेंदबाज के रुककर गेंद डालने पर कोई प्रतिबंध नहीं है, ठीक वैसे ही जैसे बल्लेबाज गेंदबाज के बॉल फेंकने से मूवमेंट कर सकता है. उनके मुताबिक कई लोग बिना नियम समझे बयान दे रहे हैं. गावस्कर ने यह भी कहा कि हाल के अभ्यास सत्र में पाकिस्तानी बल्लेबाजों को भी तारिक को खेलने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई, इसलिए भारतीय बल्लेबाजों को भी ज्यादा दिक्कत नहीं होगी.
सुनील गावस्कर ने यह भी जोड़ा कि टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज खास गेंदबाज को निशाना बनाते हैं और यहां ज्यादा फर्क शॉट चयन से पड़ता है, ना कि गेंदबाज की मिस्ट्री से. उन्होंने कहा कि अगर बल्लेबाज सीधे खेलेंगे तो ज्यादा सफल रहेंगे, जबकि गलत शॉट खेलने पर आउट होने की संभावना बढ़ती है.
पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने भी उस्मान तारिक के एक्शन को पूरी तरह वैध बताया. उनके अनुसार तारिक हर गेंद एक ही तरीके से डालते हैं और आईसीसी के दिशा-निर्देशों के मुताबिक उनके हाथ में अवैध मोड़ नहीं है. भारत और पाकिस्तान की टीमें ग्रुप-ए मैच के लिए 15 फरवरी को कोलंबो में आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले को लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








