
सुनील गावस्कर ने निभाया वादा... जेमिमा रोड्रिग्स को गिफ्ट किया 'बैट-गिटार', साथ बैठकर गाना भी गाया
AajTak
सुनील गावस्कर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को एक बेहद खास तोहफा दिया. यह मुलाकात सिर्फ क्रिकेट का नहीं, बल्कि संगीत और भावनाओं का खूबसूरत संगम थी. जेमिमा ने भारतीय महिला टीम की वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने महिला टीम की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स को ऐसा तोहफा दिया, जिसे वे हमेशा याद रखेंगी. गावस्कर ने जेमिमा को एक खास 'बैट-गिटार' (गिटार जो क्रिकेट बैट जैसा दिखता हो) गिफ्ट किया. फिर उनके साथ बैठकर गाना भी गाया. यह मुलाकात महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की शुरुआत से ठीक पहले हुई. दो पीढ़ियों के क्रिकेटरों का यह दिल छू लेने वाला पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है.
आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के दौरान सुनील गावस्कर ने जेमिमा रोड्रिग्स से खास वादा किया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जेमिमा ने 127* रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसके चलते भारत ने 339 रनों का रिकॉर्ड चेज करते हुए फाइनल में जगह बनाई. उसी समय गावस्कर ने कहा था कि अगर भारतीय टीम ट्रॉफी जीतती है तो वो जेमिमा के साथ संगीत संत्र करेंगे.
जेमिमा रोड्रिग्स ने भी इस वादे को जीवित रखा और कई मंचों पर इस बारे में मजाकिया अंदाज में बात करती रहीं. अंततः सुनील गावस्कर ने अपना वादा निभाया और जेमिमा को लकड़ी के बॉक्स में रखा बैट-गिटार भेंट किया. जेमिमा गिफ्ट को अनकैप्ड करते समय बेहद खुश दिखाई दीं.
'तुम्हारी बैटिंग में भी संगीत की लय' सुनील गावस्कर ने मजाक में कहा कि आज वो ओपनिंग बैटर नहीं हैं, इसलिए जेमिमा रोड्रिग्स ही बॉक्स खोलें. जब जेमिमा रोड्रिग्स ने पूछा कि यह बैट-गिटार बजाने के लिए है या बैटिंग करने के लिए, तो सुनील गावस्कर ने कहा, 'दोनों क्योंकि तुम्हारी बैटिंग में भी संगीत की लय होती है.'
सुनील गावस्कर और जेमिमा रोड्रिग्स ने साथ बैठकर फिल्म शोले का मशहूर गाना ‘ये दोस्ती’ गाना गाया. जेमिमा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'सुनील सर ने अपना वादा निभाया और हमें सबसे बेहतरीन बैट-आर (Bat-ar) के साथ परफॉर्म करने का मौका मिला. यह पोस्ट खूब वायरल हुई और फैन्स ने दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की.
जेमिमा रोड्रिग्स WPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रही हैं. वो शनिवार (10 जनवरी) को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम को लीड करने उतरी हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








