
सुधीर सूरी की टारगेट किलिंग, हथियार और ड्रग्स की तस्करी... भारत को लेकर ISI के K-2 डेस्क का डेंजर प्लान
AajTak
सुधीर सूरी का कत्ल होने के बाद एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं कि क्या बारूद की ढेर पर बैठा है पंजाब? क्या आतंकवाद की आग में फिर से झुलस सकता है पंजाब? क्या फिर सुलग सकती खालिस्तान की चिंगारी? हिंदूवादी नेता के क़त्ल का असली मास्टमाइंड कौन है?
अमृतसर में शिव सेना नेता सुधीर सूरी के कत्ल में फिर से 'के-टू' कनेक्शन सामने आया है. वो कनेक्शन जो लंबे समय से कभी कश्मीर तो कभी पंजाब में घात कर हिंदुस्तान का माहौल खराब करने की कोशिश करता रहा है. क्योंकि अब तक की तफ्तीश ये इशारा करती है कि सुधीर सूरी का कत्ल कोई निजी रंजिश का नतीजा नहीं, बल्कि पंजाब में चल रही नफरती टारगेट किलिंग का हिस्सा है. तारीख भी गवाह है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत में नफरती सोच को हवा देती रही है, बल्कि आईएसआई का के-टू डेस्क तो कश्मीर और खालिस्तान के नाम पर गड़बड़ी फैलाने के लिए ही बना है और इसी में लगा है.
पंजाब को लेकर कई सवाल सुधीर सूरी का कत्ल होने के बाद एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं कि क्या बारूद की ढेर पर बैठा है पंजाब? क्या आतंकवाद की आग में फिर से झुलस सकता है पंजाब? क्या फिर सुलग सकती खालिस्तान की चिंगारी? हिंदूवादी नेता के क़त्ल का असली मास्टमाइंड कौन है? क्या है शिवसेना नेता सुधीर सूरी के क़त्ल की इनसाइड स्टोरी? पाकिस्तानी एजेंसी ISI के 'प्लान खालिस्तान' का क्या है सच? कैसे ISI एक के बाद एक भारत में करा रहा है टारगेट किलिंग? क्या है ISI के बदनाम K-2 डेस्क का एक-एक सच? यही जानने की कोशिश कर रहे हैं हम.
खालिस्तानी सोच को हवा देने की कोशिश! पंजाब की फिजा में एक बार फिर जहर घुलने का खतरा पैदा हो गया है और इस बार खतरा दोहरा है. एक तरफ तो जलती पराली का धुआं जहर बन कर सांसों को घोंट ही रहा है, दूसरी तरफ एक बार फिर पंजाब में खालिस्तानी सोच को हवा देने की कोशिश चल रही है. अमृतसर में शुक्रवार को हुए शिवसेना नेता सुधीर सूरी के कत्ल के पीछे कुछ इसी सोच और साज़िश की आशंका जताई जाने लगी है.
आईएसआई के के-टू डेस्क की साजिश जानकारों की मानें तो सुधीर सूरी का कत्ल कोई इकलौती केस स्टडी नहीं है, जिसमें किसी दुश्मनी के चलते उन्हें निशाना बनाया गया, बल्कि बहुत मुमकिन है कि इसके पीछे पाकिस्तान की वो नापाक साज़िश हो, जिसके तहत वो एक बार फिर भारत को आतंक की आग में झोंकना चाहता है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का के-टू डेस्क पहले ही कश्मीर और खालिस्तान के नाम पर हिंदुस्तान में गड़बड़ी फैलाने का टार्गेट सेट कर चुका है और इस काम में वो बड़े ही शातिर तरीके से खालिस्तान से हमदर्दी रखनेवाले लोगों और हिंदुस्तान के गैंगस्टरों का मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहा है.
सामने आया गोपाल चावला और लखबीर लंडा का नाम लेकिन इससे पहले कि हम आईएसआई के खालिस्तानी सोच की इस साजिश का खुलासा करें, आइए एक नज़र डालते लेते हैं उन दो नामों पर, जो इस आतंकी साजिश में अहम रोल निभा रहे हैं. एक नाम है गोपाल चावला का और दूसरा है लखबीर सिंह लंडा. खालिस्तानी नेता गोपाल चावला जो कई सालों से पाकिस्तान की गोद में बैठकर भारत के खिलाफ जहर उगलता रहा है, जबकि दूसरा है गैंगस्टर से आतंकी बनने की कोशिश कर रहा लखबीर सिंह लंडा जो इन दिनों कनाडा में छुपा बैठा है. इन दोनों के साथ खास बात ये है कि ये दोनों ही पर्दे के पीछे से छुपकर पीठ पर वार करते हैं, लोगों को भड़काते हैं, आग लगाते हैं, लेकिन खुद कभी सामने नहीं आते.
लंडा ने ली सूरी के कत्ल की जिम्मेदारी अब सुधीर सूरी के कत्ल के बाद दोनों ने अपने वही पुराने जहरीले दांत दिखा फिर दिए हैं. गोपाल चावला ने जहां एक वीडियो जारी कर सूरी के कत्ल के इल्जाम में गिरफ्तार संदीप सिंह की तारीफ की है, वहीं लखबीर सिंह लंडा ने इस कत्ल की जिम्मेदारी खुद पर ली है. अपनी पोस्ट में गैंगस्टर लखबीर लंडा ने सुधीर सूरी का कत्ल अपने लड़कों से करवाने की बात कही है. साथ भी ये भी कहा है कि जो भी कौम या किसी भी धर्म के बारे में गलत बोलते हैं, वो भी अपनी तैयारी रखें. लंडा ने अपनी पोस्ट में ये भी लखा कि ये तो सिर्फ शुरुआत भर है. ऐसे लोग सिक्योरिटी लेकर ये समझने की गलती ना करें कि वो बच जाएंगे. अभी हक लेना बाकी है.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






