
सुकन्या समृद्धि योजना के बदले नियम, जुड़वां बेटियां होने पर दोनों को मिलेगा लाभ!
AajTak
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निवेश कर आप अपनी बेटी की पढ़ाई से लेकर शादी तक के खर्चे के पैसे जोड़ सकते हैं. सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 वर्ष से कम आयु की बेटियों का खाता उनके माता-पिता के नाम पर ही खुलता है.
Sukanya samriddhi yojana 2022: जब भी हमारे घरों में लड़की का जन्म होता है. जन्म से ही माता-पिता बच्ची के भविष्य को लेकर प्लान करने लगते हैं. उसकी पढ़ाई से लेकर शादी तक के लिए माता-पिता पैसा जमा करना शुरू कर देते हैं. हर वक्त उन्हें अपनी बेटी के भविष्य की चिंता सताती रहती है. लेकिन अब सरकार भी बेटियों के भविष्य को संवारने में माता-पिता की मदद कर रही है. सरकार बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) चला रही है. इस स्कीम में निवेश कर माता-पिता अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं.
किस तरह उठाएं इसका लाभ सुकन्या समृद्धि योजना एक ऐसी लंबी अवधि की योजना है. इसमें निवेश कर आप अपनी बेटी की पढ़ाई से लेकर शादी तक के खर्चे के पैसे जोड़ सकते हैं. सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 वर्ष से कम आयु की बेटियों का खाता उनके माता-पिता के नाम पर ही खुलता है. इस स्कीम के तहत सालाना 250 रुपये से लेकर 1.50 रुपये तक निवेश कर सकते हैं.
एक परिवार से कितनी बेटियों का खुलेगा खाता पहले इस योजना में दो बेटियों के खाते पर ही 80C के तहत टैक्स में छूट मिलता था. लेकिन अब इसमें बदलाव हुआ है और नियम के तहत एक बेटी के बाद अगर दो जुड़वां बेटियां पैदा होती हैं, तो उनके खाते पर भी टैक्स में छूट मिलेगी.
खातों को कब बंद किया जा सकता है? सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए खाते को पहले दो परिस्थितियों में बंद किया जा सकता था. बच्ची की मौत हो जाए या फिर बेटी के रहने का पता बदल जाए, तो इस खाते को बंद कराया जा सकता था. लेकिन नए बदलाव के बाद खाताधारक की जानलेवा बीमारी को भी इसमें शामिल कर लिया गया है. माता-पिता की मौत होने पर भी समय से पहले सुकन्या समृद्धि स्कीम के तहत खुले अकाउंट को बंद कराया जा सकता है.
कैसे खाता खुलवाएं? इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर खाता खुलवा सकते हैं. सुकन्या समृद्धि योजना 21 साल में मैच्योर होती है. हालांकि, लड़की की उम्र 18 साल होने के बाद पढ़ाई के लिए इस खाते से राशि निकाली जा सकती है. पूरी रकम 21 साल की उम्र पूरी होने के बाद ही मिलती है.
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए जरूरी कागजात- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलने के वक्त लड़की का बर्थ सर्टिफिकेट पोस्ट ऑफिस या बैंक में देना जरूरी है. साथ ही लड़की और उसके माता-पिता का पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की जरूरत पड़ती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












