
सीरीज पर संकट! श्रीलंकाई टीम में कोविड-19 का एक और मामला
AajTak
श्रीलंकाई टीम के डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन को भारत के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है. देश के क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है. इस बीच मेजबान खेमे में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. अब श्रीलंकाई टीम के डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन को भारत के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है. देश के क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर गुरुवार को वायरस की चपेट में आ गए थे और उनके बाद कोविड-19 पॉजिटिव आने का यह दूसरा मामला है. The Data Analyst of the Sri Lanka National Team, G. T. Niroshan, has tested positive for Covid 19. He was found to be positive, following a PCR Test carried out among the National Players, Coaches, and Support Staff yesterday.#SLC #lka https://t.co/vIiApxLt7fMore Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












