
सीजफायर पर कांग्रेस ने वही सवाल दागे जो सोशल मीडिया से उठे, क्या पीएम मोदी ने उनका जवाब दिया?
AajTak
पहलगाम टेरर अटैक के बाद हर कदम पर सरकार के साथ रहने की बात करने वाली कांग्रेस सीजफायर के बाद हमलावर हो गई है. राहुल गांधी से लेकर सुप्रिया श्रीनेत तक, सभी कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बारी बारी घेरने लगे हैं.
सीजफायर का कुछ लोगों ने जोरदार स्वागत भी किया. सोशल मीडिया पर भी ये देखने को मिला है. और, ऐसे लोगों में कांग्रेस नेता शशि थरूर भी शामिल हैं.
लेकिन सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग सीजफायर को हजम नहीं कर पा रहे थे. ऐसे लोगों के मन में एक ही सवाल था, जब सब ठीक ही चल रहा था तो किसी नतीजे तक पहुंचने से पहले सीजफायर की जरूरत क्या थी?
सबसे ज्यादा ताज्जुब लोगों को इस बात से हुआ कि सीजफायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की, और पूरा क्रेडिट भी ले लिया. अगर ये घोषणा भारत या पाकिस्तान की तरफ से हुई होती, तब भी सवाल उठते, लेकिन जिस तरीके से अभी उठ रहे हैं, वैसे तो बिल्कुल नहीं.
जब लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश का इंतजार कर रहे थे, तभी ऐन पहले डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बम फोड़ दिया. सीजफायर नहीं तो बिजनेस नहीं.
बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, इशारों में ही सही, डोनाल्ड ट्रंप के नये शिगूफे का जवाब भी दे दिया है, लेकिन ऐसे बोल देने भर से वो सवाल तो खत्म नहीं हो जाता कि क्या सीजफायर अमेरिकी दबाव में हुआ है?
ये सवाल इसलिए भी गहराने लगा है, क्योंकि भारत की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खारिज भी नहीं किया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








