
सीएम योगी ने रखा 75 सीटें जीतने का लक्ष्य, कहा- यूपी में सड़कों पर नहीं होगी नमाज
AajTak
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में जीत दर्ज करने के बाद BJP प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक हुई है. इस बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर देने की बात कही गई है. सीएम योगी ने पार्टी के लिए लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है.
उत्तर प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में सीएम योगी ने लोकसभा चुनाव 2024 में 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. सीएम योगी ने कहा कि यूपी में अब नमाज सड़कों पर नहीं, मस्जिद या ईदगाह...उनके धार्मिक स्थलों में होगी. यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण हुआ और अब एक लाख श्रद्धालु हर दिन आ रहे हैं. 2024 के चुनाव की भावभूमि अभी से तैयार करनी होगी. हमें अभी से 2024 के लिए तैयारी करनी होगी.
बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, 'हमें साल 2024 के चुनाव के लिए जमीन अभी से तैयार करनी होगी. हमें 75 सीटों का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना चाहिए.' बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर केंद्र के नेताओं पीएम मोदी,अमित शाह और जेपी नड्डा को बधाई दी.
यूपी में की सत्ता में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के बाद बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की यह पहली बैठक थी. इसमें लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर कई तरह के प्रस्ताव के पास किए गए हैं. जिसमें योगी सरकार के पिछले कामकाज, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में काम, युवाओं को रोजगार, महिला सशक्तिकरण, कानून व्यवस्था, गरीबों के कल्याण, आत्मनिर्भरता और प्रदेश में ढांचागत विकास के कामों का जिक्र किया गया है.
गौरतलब 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 62 सीटें जीती थीं जबकि उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल के खाते में 2 सीटें आई थीं. केंद्र में साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों मोदी सरकार के बनने में यूपी का बड़ा योगदान रहा है. इसलिए बीजेपी की पूरी कोशिश है कि यूपी मे ंकिसी भी स्थिति में उसकी पकड़ मजूबत रहनी चाहिए. हालांकि 2014 में बीजेपी के पास यूपी में कोई बड़ा चेहरा नहीं था. लेकिन साल 2017 में सीएम बनने के बाद पार्टी को योगी आदित्यनाथ एक सख्त प्रशासक और हिंदुत्व के जनाधार वाले नेता के तौर पर उभरे हैं. पार्टी को इसका फायदा भी लोकसभा चुनाव 2019 और हाल ही में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में मिला है. और अब उनकी सबसे बड़ी चुनौती लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी के जनाधार को बनाए रखना है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








