
सिर पर बोतल फोड़ी, पैर से दबाया गला, गाड़ी में लाश को लेकर शहर में घूमते रहे लड़के
AajTak
दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में मामूली विवाद के बाद एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपियों ने 6 दिसंबर की रात विकास मावी की हत्या कर उसके शव को कार में लेकर घूमते रहे और बाद में फरीदाबाद के जंगल में फेंक दिया. पुलिस ने विशाल राय, प्रवीण और केशव बिधूड़ी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है.
दिल्ली के गोविंदपुरी क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों के साथ पुलिस को भी हिलाकर रख दिया है. 27 वर्षीय विकास मावी 6 दिसंबर की रात अचानक लापता हो गया था. दो दिन बाद, 8 दिसंबर को परिजनों ने गोविंदपुरी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला हत्या का निकला.
जांच टीम को पता चला कि 6 और 7 दिसंबर की रात विकास को तुगलकाबाद गांव में विशाल राय के साथ देखा गया था. संदेह के आधार पर विशाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि रात में विकास का तीन लोगों के साथ झगड़ा हो गया था और मारपीट के दौरान उसकी मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने विशाल राय, प्रवीण और केशव बिधूड़ी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी राहुल बिधूड़ी फरार है. पुलिस के अनुसार, राहुल और केशव ने मिलकर घटना संबंधी सीसीटीवी डीवीआर तोड़कर सबूत नष्ट करने की कोशिश की थी.
घटनाक्रम के मुताबिक, विकास 6 दिसंबर को एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. वहीं केशव बिधूड़ी के ऑफिस में कुछ लोग शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी पुरानी बात को लेकर विकास का झगड़ा हो गया. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विकास के सिर पर बोतल मारी गई और उसके बाद पैर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई.
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कार में डाला और देर रात तक विभिन्न इलाकों में घूमते रहे. बाद में शव को सूरजकुंड, फरीदाबाद के निकट मंगूर चौकी इलाके के जंगल में फेंक दिया. पुलिस ने वहीं से विकास का शव बरामद किया. थोड़ी दूरी पर उसकी कार भी मिली, जिसे आरोपियों ने मौके से छोड़ दिया था.
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मामले में शामिल दो आरोपी स्थानीय प्रभावशाली परिवार से जुड़े बताए जाते हैं. हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच निष्पक्ष तरीके से चल रही है और किसी भी व्यक्ति को बचाने या फंसाने का प्रयास नहीं किया जाएगा.
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस आरोपी राहुल की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. यह मामला सिटी क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है, जो हत्या, सबूत मिटाने और षड्यंत्र के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






