
बहराइच सांप्रदायिक हिंसा: दोषी सरफराज को फांसी की सजा, दुर्गा विसर्जन के वक्त हुई थी राम गोपाल की हत्या
AajTak
बहराइच सांप्रदायिक हिंसा मामले में गुरुवार को अदालत ने फैसला सुनाया है. मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी की सजा दी गई, जबकि अन्य नौ दोषियों को आजीवन कारावास की सजा मिली. कुल 13 अभियुक्तों में तीन को संदेह का लाभ देकर बरी किया गया. 13 अक्टूबर 2024 को महराजगंज बाजार में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान राम गोपाल मिश्रा की हत्या हुई थी.
बहराइच जिले में 13 अक्टूबर 2024 को हुए सांप्रदायिक हिंसा मामले में कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. इस मामले में मुख्य अभियुक्त सरफराज को फांसी की सजा सुनाई गई है, जबकि अन्य नौ दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी गई है. कुल 13 अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज था, जिनमें से तीन को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया.
मामला थाना हरदी क्षेत्र के महराजगंज बाजार का है, जहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद इलाके में हिंसा फैल गई और जमकर आगजनी व तोड़फोड़ हुई. हिंसा को काबू में करने के लिए प्रशासन ने कई दिनों तक इंटरनेट बंद कर दिया था.
यह भी पढ़ें: UP: बहराइच हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता सहित 6 लोग गिरफ्तार, 3 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित
जिला सत्र न्यायालय के अपर जिला जज प्रथम पवन कुमार शर्मा द्वितीय ने 13 माह 26 दिन तक चले ट्रायल के बाद फैसला सुनाया है. अदालत ने 10 अभियुक्तों को दोषी पाया, जबकि तीन अभियुक्त बरी कर दिए गए. ट्रायल में सभी सबूतों और गवाहियों की गहन समीक्षा के बाद सजा का निर्णय लिया गया.
आरोप और कार्यवाही
आरोपियों के खिलाफ BNSS की धारा 191(2), 191(3), 190, 103(2), 249, 61(2) के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसके अलावा, एन एस ए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत भी कार्रवाई की गई थी. हत्या और हिंसा के पीछे की साजिश को लेकर पुलिस ने पूरे मामले में कड़ी जांच की.

MP में जनगणना और आदिवासी पहचान को लेकर सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 'आदिवासी धर्म कोड' वाले बयान ने भारतीय जनता पार्टी को हमलावर होने का मौका दे दिया है. अमरकंटक में दिए गए इस बयान को बीजेपी ने न केवल असंवैधानिक बताया है, बल्कि इसे सरकारी काम में बाधा डालने वाला कृत्य करार दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैदा हुए तेल संकट के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके बाद वहां की जनता हलकान है, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक ने अपने पीएम से तीखे सवाल पूछे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. भारत अपनी जरूरत का 65-70 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.

ईरान में जंग का असर भारत पर साफ दिखने लगा है. गैस महंगी हो गई है, तेल पर संकट गहराया है, सेंसेक्स गिर रहा है और रुपया लुढ़कता जा रहा है. खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीयों की जान फंसी है. इन मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया और चर्चा की मांग की. बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन के अंदर-बाहर विरोध की आवाजें गूंजती रहीं. सरकार ने संसद में बयान दिया और युद्ध, सप्लाई चेन पर असर और भारतीयों के रेस्क्यू की बात कही, लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं है.









