
'जिन्ना की मानसिकता...', आरिफ मसूद के वंदे मातरम् न गाने पर BJP विधायक का पलटवार, पूछा- वोट के लिए मंदिर क्यों जाते हो?
AajTak
Vande Mataram Row: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐसे लोगों के नाम लोकसभा में पेश किए थे, जिन्होंने वंदे मातरम् गाने से इनकार कर दिया था. इनमें एक नाम कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का भी था.
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के वंदे मातरम् नहीं गाने के बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. रामेश्वर शर्मा ने आरिफ मसूद की धार्मिक निष्ठा और राजनीतिक स्वार्थ पर सीधे सवाल उठाए हैं और उन पर 'जिन्ना की मानसिकता' से काम करने का आरोप लगाया है.
भोपाल की हुजूर सीट से विधायक शर्मा ने कहा, ''आरिफ मसूद जैसे लोगों को कान खोलकर सुन लेना चाहिए कि जब तुम्हारा मजहब वंदे मातरम् गाने के लिए मना करता है, तो वोट के खातिर चुनाव के समय जब तुम बिना नहाए मंदिर जाकर पूजा की थाली पकड़ लेते हो, लंबा त्रिपुंड लगवा लेते हो, तब तुम्हारा मजहब आड़े क्यों नहीं आता?''
BJP MLA रामेश्वर ने आगे कहा, ''तुम्हारे मजहब में मूर्ति पूजा करना मनाही है न, तो फिर वोट के खातिर चुनरी क्यों ओढ़ लेते हो? देवी जागरण में क्यों जाते हो? वोट के खातिर मंदिरों में घुस रहे हो और राष्ट्रगीत गाने के लिए, राष्ट्रगान गाने के लिए, भारत माता की जय बोलने के लिए तुम्हारा मजहब मना कर रहा है? धन्य हो रे ऐसे मजहब के मानने वालों.''
'जिन्ना की मानसिकता' और वफादारी पर सवाल'
रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस विधायक के रुख को सीधे तौर पर देश के विभाजन से जोड़ा. कहा, ''अरे तुम मजहब से ही बेईमानी करने वाले स्वार्थी लोग हो. इसी स्वार्थ के ही कारण तो हिंदुस्तान का विभाजन हुआ था. पहले जिन्ना का स्वार्थ आगे आया और देश का विभाजन हुआ और आज तुम जैसे कांग्रेसी फिर वंदे मातरम् की 150वीं साल पर वंदे मातरम गाने से मना कर रहे हो. इसका मतलब यह है कि ये सुधर नहीं सकते, यह आज भी जिन्ना की मानसिकता लेकर चल रहे हैं."
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने जनता से सवाल किया, "अब हिंदुस्तानियों को सोचना है कि जो तुम्हारा राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत न गाए, जो भारत माता की जय न बोल पाए, वह भारत माता के प्रति वफादार होगा या पाकिस्तान के टुकड़ों पर पलने का काम करेगा?"

MP में जनगणना और आदिवासी पहचान को लेकर सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 'आदिवासी धर्म कोड' वाले बयान ने भारतीय जनता पार्टी को हमलावर होने का मौका दे दिया है. अमरकंटक में दिए गए इस बयान को बीजेपी ने न केवल असंवैधानिक बताया है, बल्कि इसे सरकारी काम में बाधा डालने वाला कृत्य करार दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैदा हुए तेल संकट के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके बाद वहां की जनता हलकान है, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक ने अपने पीएम से तीखे सवाल पूछे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. भारत अपनी जरूरत का 65-70 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.

ईरान में जंग का असर भारत पर साफ दिखने लगा है. गैस महंगी हो गई है, तेल पर संकट गहराया है, सेंसेक्स गिर रहा है और रुपया लुढ़कता जा रहा है. खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीयों की जान फंसी है. इन मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया और चर्चा की मांग की. बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन के अंदर-बाहर विरोध की आवाजें गूंजती रहीं. सरकार ने संसद में बयान दिया और युद्ध, सप्लाई चेन पर असर और भारतीयों के रेस्क्यू की बात कही, लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं है.









