
संदेशखाली कांड के गवाह का 'एक्सिडेंट' साधारण घटना नहीं? बंगाल की राजनीति का आईना है
AajTak
संदेशखाली केस में मुख्य आरोपी रहे शाहजहां शेख के खिलाफ गवाह रहे शख्स और उसके बेटे की कार को एक खाली ट्रक ने टक्कर मारी, जिसमें बेटे की मौत हो गई. इस खबर के सार्वजनिक होते ही चर्चा का बाजार गर्म हो गया है. सियासत तेज हो गई है. जाहिर है कि इसे लोग सामान्य मौत नही मान रहे हैं.
संदेशखाली याद है ना? जी हां वही जो 2024 लोकसभा चुनावों के दौरान चर्चा में था. उत्तर 24 परगना जिले का यह छोटा-सा गांव, जो कभी TMC के स्ट्रॉन्गमैन शाहजहां शेख के आतंक का पर्याय था, आज फिर सुर्खियों में है. 10 दिसंबर 2025 को संदेशखाली में हुआ एक 'एक्सिडेंट' जिसमें राजनीतिक साजिश की बू आ रही है. ANI की एक वीडियो रिपोर्ट में एक दुखी मां की आवाज गूंज रही है. महिला कहती है कि पिता बशीरहाट कोर्ट जा रहे थे. शाहजहां शेख ने जेल से ही यह प्लान किया है. क्या कभी इसकी सुनवाई होगी? मां का गोद हमेशा के लिए खाली हो गया. यह कोई साधारण दुर्घटना नहीं है.
आपको याद होगा कि पिछले साल यहां की महिलाओं ने आरोप लगाया था टीएमसी के नेता उन्हें किसी न किसी बहाने घर बुलाकर उनसे रेप करते हैं. महिलाओं के यौन उत्पीड़न, बड़े पैमाने पर जमीन हड़पने के आरोपों ने देश को हिला दिया था. यहां तक कि यहां जांच करने पहुंचे ईडी के अधिकारियों पर जानलेवा हमला हुआ था. इन घटनाओं में मुख्य आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख को 56 दिनों बाद गिरफ्तार कर लिया गया था. मंगलवार को हुए एक्सिडेट में शाहजहां शेख के केस में मुख्य गवाह के बेटे की कोर्ट जाते हुए मौत ने पूरे प्रदेश के लोगों को हिला कर रख दिया है.
यह एक्सिडेट किसी भी व्यक्ति को सामान्य नहीं लग रहा है. यह पूरे बंगाल की राजनीतिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है. यह हादसा बताता है किस तरह बंगाल की राजनीति TMC की 'मुट्ठी' में कैद है. अगर यह एक्सिडेंट सिर्फ एक मौत नहीं तो यह न्याय व्यवस्था पर हमला है और लोकतंत्र की हत्या का प्रतीक है. क्या यह संयोग हो सकता है कि मुख्य गवाह का बेटा ठीक कोर्ट जाते वक्त मर गया? या TMC की 'जंगलराज' की नई कड़ी?
कैसे हुआ हादसा
पश्चिम बंगाल के हाई प्रोफाइल संदेशखली केस में शाहजहां शेख के खिलाफ मुख्य गवाह भोला घोष की कार बोयारमारी के पास बसंती हाईवे पर एक खाली ट्रक से भिड़ गई. ये हादसा इतना भयानक था कि गवाह के बेटे सत्यजीत घोष और कार के ड्राइवर शाहनूर मुल्ला की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में भोला घोष गंभीर रूप से घायल हो गए. वो अपने बेटे के साथ बशीरहाट सब-डिविजनल कोर्ट में एक दूसरे मामले में सुनवाई के लिए जा रहे थे. हालांकि जिस केस में वो सुनवाई के लिए जा रहे थे उसका संदेशखाली केस से कोई संबंध नहीं है.
TMC का 'शाही साम्राज्य' और शाहजहां का उदय

MP में जनगणना और आदिवासी पहचान को लेकर सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 'आदिवासी धर्म कोड' वाले बयान ने भारतीय जनता पार्टी को हमलावर होने का मौका दे दिया है. अमरकंटक में दिए गए इस बयान को बीजेपी ने न केवल असंवैधानिक बताया है, बल्कि इसे सरकारी काम में बाधा डालने वाला कृत्य करार दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैदा हुए तेल संकट के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके बाद वहां की जनता हलकान है, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक ने अपने पीएम से तीखे सवाल पूछे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. भारत अपनी जरूरत का 65-70 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.

ईरान में जंग का असर भारत पर साफ दिखने लगा है. गैस महंगी हो गई है, तेल पर संकट गहराया है, सेंसेक्स गिर रहा है और रुपया लुढ़कता जा रहा है. खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीयों की जान फंसी है. इन मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया और चर्चा की मांग की. बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन के अंदर-बाहर विरोध की आवाजें गूंजती रहीं. सरकार ने संसद में बयान दिया और युद्ध, सप्लाई चेन पर असर और भारतीयों के रेस्क्यू की बात कही, लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं है.









