Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
बासमती के आगे अमेरिकी 'Texmati' फेल, फिर क्या? ट्रंप ने चल दी टैरिफ धमकी वाली चाल

बासमती के आगे अमेरिकी 'Texmati' फेल, फिर क्या? ट्रंप ने चल दी टैरिफ धमकी वाली चाल

AajTak
Thursday, December 11, 2025 12:05:20 PM UTC

Basmati Vs Texmati: भारत के बासमती चावल की US में बड़ी डिमांड है और अमेरिका ने इसके आयात को कम करने के लिए अपने यहां टैक्समती चावल का उत्पादन शुरू किया था, लेकिन ये भी भारतीय चावल की टक्कर नहीं ले सका. चावल किसानों पर दबाव में Donald Trump ने चावल पर टैरिफ की धमकी दी है.

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बीते दिनों दूसरे देशों से आने वाले चावल पर टैरिफ (Trump Warning Of Rice Tariff) लगाने की चेतावनी दी है. भारत जो अमेरिका के लिए चावल का सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक है, सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकता है. लेकिन आपको पता है भारत पहले अमेरिका से मिलने वाली गेहूं की मदद पर निर्भर था और आज उसका सबसे बड़ा चावल सप्लायर है. हालांकि, अमेरिका ने चावल आयात को कम करने की कोशिशें कीं, इसके लिए Texmati और Jasmati जैसी किस्मों की पैदावार शुरू की, लेकिन ये भारत के बासमती की बराबरी न कर सका और इसका कारोबार जारी है. 

'Texmati' की शुरुआत की कहानी टेक्सास स्थित कंपनी राइसटेक ने अमेरिकी लंबे दाने वाले चावल को बासमती के साथ मिलाकर संकर चावल की किस्म विकसित की. इसका उद्देश्य बासमती जैसी सुगंध और लंबे दानों वाला चावल तैयार करना था, जो अमेरिकी वातावरणीय परिस्थितियों में उग सके. इसका नाम 'टैक्समती' रखा गया, जो बेहद हास्यास्पद नाम रहा. लेकिन कहते हैं न जिस तरह पहली नकल हर्मेस या बिरकिन जैसे महंगे बैग की शान-शौकत की बराबरी नहीं कर सकती, उसी तरह US Texmati तमाम कोशिशों के बाद भी भारत के असली बासमती चावल की खुशबू, लंबाई को दोहराने में नाकाम साबित हुआ. इसके बाद अमेरिका ने Basmati के आकार और थाई चमेली चावल की सुगंध को मिलाकर Jasmati चावल भी पेश किया गया, लेकिन ये भी विफल रहा.  

भारतीय बासमती को टक्कर देने के लिए मार्केट में टैक्समती और जसमती को 1980 के दशक में उतारा गया था. लेकिन चार दशक बाद देखें, तो आज भी बासमती आगे है. हालांकि, अमेरिका ने इसकी बिक्री जारी रखी, लेकिन भारत से US को होने वाले कुल चावल एक्सपोर्ट में बासमती का हिस्सा 85% से ज्यादा है. चावल उपभोक्ताओं ने हमेशा प्रामाणिकता को प्राथमिकता दी है, खासकर भारतीय प्रवासी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक खरीदारों के बीच जो कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले अनाज की तलाश करते हैं.

बासमती की US मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी भारतीय बासमती चावल की कीमत 880-900 डॉलर प्रति टन के प्रीमियम स्तर पर है. वित्त वर्ष 2023-24 तक भारत की अमेरिका से आयात होने वाले बासमती चावल में 88% हिस्सेदारी है. 2023 में अमेरिका में भारत के बासमती चावल का आयात 9% बढ़कर 270,000 मीट्रिक टन हो गया. 2024-25 में 22.5 मिलियन मीट्रिक टन चावल का निर्यात किया, अमेरिका भेजे गए इस चावल का मूल्य 392 मिलियन डॉलर था, जिसमें से 86% बासमती चावल था. हालांकि थाई चमेली चावल 97% हिस्सेदारी के साथ इस श्रेणी में टॉप पर है. वहीं पाकिस्तान (Pakistan), जो बासमती उत्पादन का दावा करता है, उसके चावल का अमेरिका में मार्केट शेयर सिर्फ 9% है. 

अमेरिकी किसानों पर दबाव से टेंशन में ट्रंप  भारतीय बासमती को विस्थापित करने में मिली तमाम विफलताओं ने अमेरिकी चावल किसानों पर दबाव बढ़ा दिया. यही बड़ा कारण है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में कथित डंपिंग को लेकर अमेरिका को भारतीय चावल निर्यात पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की चेतावनी दे डाली. यही नहीं ट्रंप ने चावल की खेती करने वाले अमेरिकी किसानों के लिए 12 अरब डॉलर के सहायता पैकेज की घोषणा भी की है. Donald Trump ने भारत पर चावल की डंपिंग का आरोप लगाया और व्हाइट हाउस में एक बैठक के दौरान कहा कि नए टैरिफ से इसे रोका जा सकता है.

Rice Tariff का भारत पर कितना असर होगा?  अब बात करते हैं कि अगर डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चावल आयात पर टैरिफ लगाया, तो इसका कैसे और कितना असर होगा? तो बता दें कि भारत के लिए US Tariff का खतरा सीमित प्रभाव डालता है, इसके पीछे वजह ये है कि अमेरिका भारत के चावल निर्यात का केवल 3% हिस्सा है. भारत के प्रमुख बाजार खाड़ी देश हैं, जबकि अफ्रीका तेजी से बढ़ते निर्यातकों में एक बनता जा रहा है. हालांकि टैरिफ लगने से अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए कीमतें बढ़ सकती हैं, लेकिन इससे भारतीय निर्यातकों को नुकसान होने की संभावना नहीं है.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
'धर्म के कॉलम में आदिवासी लिखो...', जनगणना को लेकर कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल, BJP ने बताया संविधान के खिलाफ

MP में जनगणना और आदिवासी पहचान को लेकर सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 'आदिवासी धर्म कोड' वाले बयान ने भारतीय जनता पार्टी को हमलावर होने का मौका दे दिया है. अमरकंटक में दिए गए इस बयान को बीजेपी ने न केवल असंवैधानिक बताया है, बल्कि इसे सरकारी काम में बाधा डालने वाला कृत्य करार दिया है.

टेलीग्राम ग्रुप से आतंकी विचारधारा फैलाने का आरोप, इंजीनियरिंग छात्र अयान शेख हिरासत में

महाराष्ट्र ATS ने इंजीनियरिंग छात्र अयान शेख को UAPA के तहत गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह टेलीग्राम ग्रुप के जरिए प्रतिबंधित संगठनों की विचारधारा का प्रचार कर रहा था. कोर्ट ने उसे 12 मार्च तक ATS हिरासत में भेज दिया है. पढ़ें पूरी कहानी.

'रूस से तेल हमें भी लेने दो...', इंडिया की छूट PAK को चुभी, नजम सेठी बोले- हम तो ट्रंप को नोबेल दिलवा रहे थे

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैदा हुए तेल संकट के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके बाद वहां की जनता हलकान है, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक ने अपने पीएम से तीखे सवाल पूछे हैं.

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर भारतीय रसोई पर, LPG सिलेंडर 913 पहुंचा, 60 रुपये महंगा हुआ

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. भारत अपनी जरूरत का 65-70 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 9 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट रही. वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने नए ऑटो रिक्शा परमिट जारी करने पर रोक लगा दी है.

बंगाल चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग सख्त, लॉ एंड ऑर्डर में चूक पर कार्रवाई की चेतावनी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने सख्त रुख दिखाया है. चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने साफ कहा है कि लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी. समीक्षा बैठक में राज्य में नारकोटिक्स एडवाइजरी कमेटी की कमी पर भी सवाल उठाए गए हैं.

'एसिड अटैक पीड़ितों को मिले नौकरी या गुजारा भत्ता', SC ने दिया पॉलिसी बनाने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने एसिड अटैक पीड़ितों के पुनर्वास को लेकर केंद्र और राज्यों को निर्देश दिए हैं कि वे पीड़ितों को सरकारी नौकरी देने के लिए नीति बनाएं. यदि रोजगार देना संभव न हो तो उनके लिए जीवन निर्वाह भत्ता की व्यवस्था की जाए.

ईरान की जंग पर भारत में सियासी संग्राम

ईरान में जंग का असर भारत पर साफ दिखने लगा है. गैस महंगी हो गई है, तेल पर संकट गहराया है, सेंसेक्स गिर रहा है और रुपया लुढ़कता जा रहा है. खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीयों की जान फंसी है. इन मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया और चर्चा की मांग की. बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन के अंदर-बाहर विरोध की आवाजें गूंजती रहीं. सरकार ने संसद में बयान दिया और युद्ध, सप्लाई चेन पर असर और भारतीयों के रेस्क्यू की बात कही, लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं होगा इजाफा, देश के पास पर्याप्त फ्यूल रिजर्व

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तुरंत बढ़ोतरी की फिलहाल कोई संभावना नहीं है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस समय एक्साइज ड्यूटी घटाने पर भी कोई विचार नहीं चल रहा. देश के पास पर्याप्त फ्यूल रिजर्व है और सप्लाई को लेकर कोई चिंता नहीं है. सरकार कच्चे तेल की कीमतों पर लगातार नजर बनाए हुए है.

अब समंदर के सीने पर हो रही लड़ाई... तुर्की ने भूमध्यसागर में दफन कर दिया ईरान का बैलेस्टिक मिसाइल

तुर्की ईरान के खिलाफ खुलकर जंग में आ गया है. तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने पूर्वी भूमध्यसागर में ईरान से फायर किए गए बैलेस्टिक मिसाइल को समंदर में ही दफन कर कर दिया है. तुर्की ने ये कार्रवाई तब की है जब उसने उत्तरी साइप्रस में 6 F-16 फाइटर जेट को तैनात किया है.

केरल के मंत्री केबी गणेश कुमार पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, पत्नी बोली- आपत्तिजनक हालत में देखा

केरल के मंत्री और अभिनेता केबी गणेश कुमार पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और पत्नी से मारपीट के आरोप लगे हैं. KSU नेता यदु कृष्णन ने फेसबुक पोस्ट में मामला उठाया, जबकि मंत्री की पत्नी बिंदु ने भी सबूत रिकॉर्ड करने का दावा किया है. पढ़ें इस केस की पूरी कहानी.

संसद में वेस्ट एशिया संकट पर चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वेस्ट एशिया संकट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस संकट का असर भारत की अर्थव्यवस्था और तेल की कीमतों पर पड़ेगा, इसलिए संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर बहस से बच रही है.

तेल-गैस की सप्लाई रुकी, जहाजों पर ब्रेक... मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच क्यों अहम है होर्मुज

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य में शिपिंग बाधित हो गई है. यह जलडमरूमध्य वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसके बंद होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कीमतों में तेजी आई है.

मिडिल ईस्ट की जंग से बढ़ी भारतीयों की मुसीबत, कच्चे तेल के दाम बेकाबू! अब क्या करेगी सरकार?

रिजर्व बैंक ने पिछले साल अनुमान लगाया था कि अगर कच्चे तेल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी का पूरा बोझ आम लोगों पर डाला जाता है तो इससे महंगाई में 30 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी होगी और ग्रोथ में 15 बेसिस पॉइंट्स की कमी आएगी.

चार साल से यूक्रेन में जंग लड़ रहे पुतिन अब बने ‘पीसमेकर’, ट्रंप को दिया ईरान युद्ध खत्म करने का प्लान

पुतिन और ट्रंप के बीच मंगलवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. क्रेमलिन ने बताया कि इस बातचीत के दौरान पुतिन ने ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को जल्द खत्म करने के लिए प्रस्ताव भी रखा.

कौन हैं मोजतबा खामेनेई जो संभालेंगे ईरान की कमान? देखें दस्तक

आज खामेनेई के बेटे मोजतबा को लेकर आई दो खबरों आई हैं. ईरान से आई खबर में दावा किया गया कि मोजतबा को सुप्रीम लीडर बना दिया गया है. यानी खामेनेई की मौत के बाद अब ईरान की कमान मोजतबा को सौंप दी गई हैं, वहीं दूसरी खबर में दावा किया गया हैं कि इजरायली हमले में मोजतबा बुरी तरह जख्मी हैं.

स्कूटी चलाते समय युवती ने नशे में किया हंगामा, महिला पुलिस अधिकारी का काटा हाथ, Video

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रंगपंचमी के दौरान नशे में धुत एक युवती ने सड़क पर हंगामा किया. आरके नगर इलाके में पुलिस से कहासुनी के दौरान युवती ने एक महिला पुलिस अधिकारी के हाथ पर काट लिया. बाद में उसे आरके नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उसने वहां भी हंगामा किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

LPG की कमी से मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई के रेस्टोरेंट्स पर संकट, 2 दिन में बंद होने का खतरा

मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी अब होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री के लिए बड़ा संकट बनती जा रही है. इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि स्थिति जल्दी नहीं सुधरी तो अगले दो दिनों में शहर के कई रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत आ सकती है.

गुजरात में BJP-कांग्रेस पर बरसे केजरीवाल, बदलाव के लिए जनता से की अपील

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात दौरे के दौरान सूरत में आयोजित बूथ सम्मेलन में भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए केजरीवाल ने जनता से अपील की कि अब झाड़ू चलाने और अपनी सरकार बनाने का वक्त आ गया है.

भोपाल में युवती की कार पर रंग के बहाने फेंका एसिड, पानी डालते ही उखड़ गया पूरा पेंट

Bhopal Acid Attack on Car: भोपाल के ऐशबाग इलाके में एक युवती की कार पर रंग में एसिड मिलाकर फेंका गया, जिससे कार का पेंट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना ने न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाया है, बल्कि इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.

ईरान ने बहरीन के वाटर प्लांट पर हमले शुरू किए, देखें खबरदार

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज दसवां दिन है. परमाणु कार्यक्रम के बहाने शुरू हुआ यह संघर्ष अब पानी की जंग में बदलता दिख रहा है. ईरान ने बहरीन जैसे पश्चिम एशिया के देशों के वाटर प्लांट पर हमले शुरू कर दिए हैं. इससे संकेत मिल रहे हैं कि युद्ध का नया मोर्चा अब वॉटर वॉर हो सकता है. खाड़ी देशों की ऊर्जा और पानी की सुरक्षा पर मंडराता खतरा वैश्विक संकट को और गहरा कर सकता है.

तुर्की में गिरीं मिसाइलें तो PAK को सताया ईरानी हमले का डर, आनन-फानन में शुरू किया ये ऑपरेशन

ईरान ने तुर्की के हवाई क्षेत्र में बैलिस्टिक मिसाइल दागी जिसे नाटो के एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया. इस खतरे के बीच पाकिस्तान ने अपने शिपिंग और समुद्री व्यापार की सुरक्षा के लिए 'ऑपरेशन मुहाफिजुल बह्र' शुरू किया है.

सपा सांसद आनंद भदौरिया के साथ EXCLUSIVE बातचीत

सपा सांसद आनंद भदौरिया का कहना है कि सरकार सिर्फ लफ्फेबाजी कर रही है. हम चाहते है कि सरकार इसपर चर्चा कराए. आप तो छप्पन इंच वाले नेता है. आज आपको अमेरिका से पूछना पड़ रहा है कि रूस से तेल ले या ना ले. ईरान के पक्ष में सरकार कोई बयान क्यों नहीं दे रही? ईरान हमारा मित्र देश रहा है.

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बिल्डर लॉबी का नहीं कोई संबंध, कोर्ट में बोली मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 2024 में हुई हत्या में बिल्डर लॉबी का कोई सम्बन्ध नहीं है. इस विषय पर आजतक ने सिद्दीकी परिवार के वकील से बातचीत की गई, जिन्होंने इस मामले से जुड़ी जानकारी साझा की. पुलिस की यह पुष्टि बिल्डर लॉबी के कथित संलिप्तता की अटकलों को खारिज करती है. देखें वीडियो.

ईरान में अमेरिका और इजरायल की बमबारी से आग, देखें विशेष

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध 10वें दिन भी जारी है. ईरान की मिसाइलें और ड्रोन खाड़ी और इजरायल के कई इलाकों में तबाही मचा रही हैं. इजरायल में सामान्य जीवन जारी है लेकिन सुरक्षा सतर्कता बढ़ गई है. इजरायल ने मजबूत एंटी मिसाइल सिस्टम विकसित किया है, बावजूद इसके कुछ हमला सफल रहे हैं. लेबनान में भी इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव और बमबारी बढ़ गई है, जिससे हजारों लोग विस्थापित हुए हैं. फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से आपात बैठक की मांग की है. इस पूरे संघर्ष का असर सीधे आम नागरिकों पर पड़ रहा है और दोनों पक्ष भारी नुकसान उठाते रहे हैं.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us