
सेना की मूवमेंट की जानकारी, PAK के लिए जासूसी... अरुणाचल से 2 कश्मीरी हुए गिरफ्तार
AajTak
अरुणाचल में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने दो संदिग्ध कश्मीरियों को पकड़ा है, जिनपर आर्मी से जुड़ी गुप्त जानकारियां पाकिस्तान भेजने का आरोप लग है. दोनों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने एक बड़ी सुरक्षा सफलता हासिल करते हुए जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के रहने वाले दो युवकों नाज़िर अहमद मलिक और सबीर अहमद मीर को जासूसी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है.
पुलिस का कहना है कि ये दोनों युवक भारतीय सेना की तैनाती, लोकेशन और मूवमेंट से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटा रहे थे और यह डेटा पाकिस्तान-आधारित हैंडलरों तक पहुंचा रहे थे.
जांच में सामने आया कि यह पूरा नेटवर्क टेलीग्राम चैनलों के माध्यम से संचालित हो रहा था, ताकि सुरक्षा एजेंसियां जानकारी को आसानी से ट्रेस न कर सकें. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में यह प्रूफ मिला कि वे कई बार सेना से जुड़े मूवमेंट और लोकेशन की डिटेल पाकिस्तान स्थित हैंडलरों को भेज चुके थे. यह जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील मानी जाती है.
पुलिस ने यह भी बताया कि उनकी डिवाइसों की जांच में “AL AQSA” नामक एक टेलीग्राम चैनल से कनेक्शन मिला, जिससे संदेह और गहरा हो गया कि यह कोई संगठित जासूसी मॉड्यूल है, जो व्यवस्थित तरीके से भारत की सैन्य सूचनाएं एकत्र कर रहा था.
यह भी पढ़ें: 'भारत माता की जय नहीं बोलते, कैसे भारतीय हो?', अरुणाचल में युवाओं की मौलाना से बहस, Video
शुरुआती जांच बताती है कि दोनों युवकों को पाकिस्तान की ओर से निर्देश मिलते थे और वे उन्हीं के अनुसार इलाके में घूमकर जानकारी जुटाते थे.

MP में जनगणना और आदिवासी पहचान को लेकर सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 'आदिवासी धर्म कोड' वाले बयान ने भारतीय जनता पार्टी को हमलावर होने का मौका दे दिया है. अमरकंटक में दिए गए इस बयान को बीजेपी ने न केवल असंवैधानिक बताया है, बल्कि इसे सरकारी काम में बाधा डालने वाला कृत्य करार दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैदा हुए तेल संकट के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके बाद वहां की जनता हलकान है, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक ने अपने पीएम से तीखे सवाल पूछे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. भारत अपनी जरूरत का 65-70 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.

ईरान में जंग का असर भारत पर साफ दिखने लगा है. गैस महंगी हो गई है, तेल पर संकट गहराया है, सेंसेक्स गिर रहा है और रुपया लुढ़कता जा रहा है. खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीयों की जान फंसी है. इन मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया और चर्चा की मांग की. बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन के अंदर-बाहर विरोध की आवाजें गूंजती रहीं. सरकार ने संसद में बयान दिया और युद्ध, सप्लाई चेन पर असर और भारतीयों के रेस्क्यू की बात कही, लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं है.









