
पंजाब CM ने निर्माणाधीन सड़कों का किया औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर ठेकेदार का पेमेंट रोका
AajTak
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि उनका यह दौरा पूरे प्रदेश में सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के व्यापक अभियान का हिस्सा है. प्रदेश सरकार ने 16,209 करोड़ रुपये की कुल लागत से 44,920 किलोमीटर सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा है, जो पंजाब के इतिहास का सबसे बड़ा सड़क निर्माण प्रोजेक्ट है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को पटियाला और फतेहगढ़ साहिब जिलों में तीन निर्माणाधीन सड़कों का औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान पटियाला के रीतखेड़ी लिंक रोड पर मानकों की अनदेखी और निर्माण में खामियां पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने ठेकेदार के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने और उसकी सभी अदायगियां तुरंत रोकने के आदेश दिए. उन्होंने सड़क के नमूने लेकर गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों को मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका यह दौरा पूरे प्रदेश में सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के व्यापक अभियान का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि सरकार जनता के पैसे से बड़ा प्रोजेक्ट चला रही है, इसलिए हर सड़क उच्च मानकों के अनुसार बननी चाहिए. सीएम मान ने पटियाला-सरहिंद रोड और फतेहगढ़ साहिब के रुड़की-रिउंणा पलैन रोड का भी निरीक्षण किया और नमूनों की लैब जांच कराने को कहा.
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 16,209 करोड़ रुपये की कुल लागत से 44,920 किलोमीटर सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा है, जो पंजाब के इतिहास का सबसे बड़ा सड़क निर्माण प्रोजेक्ट है. उन्होंने बताया कि इन सभी सड़कों में पांच साल की अनिवार्य मेंटेनेंस शर्त जोड़ी गई है, ताकि सड़कें लंबे समय तक सुरक्षित और मजबूत बनी रहें. साथ ही नई सड़कों पर विश्व स्तरीय सुरक्षा संकेत, धारियां और किनारों के निशान भी सुनिश्चित किए जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से हुए भारी नुकसान के बाद कई क्षेत्रों में सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई थीं, इसलिए सरकार ने ग्रामीण लिंक सड़कों सहित सभी प्रोजेक्टों को तेज़ी से आगे बढ़ाया है. उन्होंने बताया कि 4,092 करोड़ की लागत से 19,373 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण पहले से जारी है.
जनता से अपील करते हुए मान ने कहा कि लोग अपने क्षेत्रों में सड़क निर्माण की निगरानी करें और किसी भी अनियमितता की सूचना सीधे सरकार को दें. उन्होंने चेतावनी दी कि मानकों से समझौता करने वाले ठेकेदारों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है और कई शिकायतों के बाद कुछ ठेके रद्द भी किए गए हैं.

MP में जनगणना और आदिवासी पहचान को लेकर सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 'आदिवासी धर्म कोड' वाले बयान ने भारतीय जनता पार्टी को हमलावर होने का मौका दे दिया है. अमरकंटक में दिए गए इस बयान को बीजेपी ने न केवल असंवैधानिक बताया है, बल्कि इसे सरकारी काम में बाधा डालने वाला कृत्य करार दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैदा हुए तेल संकट के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके बाद वहां की जनता हलकान है, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक ने अपने पीएम से तीखे सवाल पूछे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. भारत अपनी जरूरत का 65-70 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.

ईरान में जंग का असर भारत पर साफ दिखने लगा है. गैस महंगी हो गई है, तेल पर संकट गहराया है, सेंसेक्स गिर रहा है और रुपया लुढ़कता जा रहा है. खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीयों की जान फंसी है. इन मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया और चर्चा की मांग की. बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन के अंदर-बाहर विरोध की आवाजें गूंजती रहीं. सरकार ने संसद में बयान दिया और युद्ध, सप्लाई चेन पर असर और भारतीयों के रेस्क्यू की बात कही, लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं है.









