
लूथरा भाइयों को भारत लाने में लगेगा वक्त, पासपोर्ट रद्द होने की वजह से आई रुकावट, अब बैंकॉक लेकर जाएगी पुलिस
AajTak
गोवा के रोमियो लेन नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी गौरव और सौरभ लूथरा को भारत लाने में देरी होगी. दोनों के पासपोर्ट रद्द किए जा चुके हैं और अब बैंकॉक में इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया पूरी होगी. सरकारी छुट्टियों के चलते समय और बढ़ सकता है. दोनों को थाईलैंड के फुकेट में हिरासत में लिया गया है.
गोवा के रोमियो लेन नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी गौरव और सौरभ लूथरा की भारत वापसी में अभी समय लग सकता है. दोनों बंधुओं को थाईलैंड के फुकेट में हिरासत में लिया गया है, लेकिन भारत लाने की प्रक्रिया तुरंत संभव नहीं है. सूत्रों के अनुसार देरी की सबसे बड़ी वजह उनका पासपोर्ट रद्द होना है.
जानकारी के मुताबिक लूथरा बंधुओं का पासपोर्ट रद्द किए जाने के बाद अब उनके नाम पर इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा. यह सर्टिफिकेट केवल भारतीय एंबेसी ही जारी करती है. पासपोर्ट रद्द होने के चलते दोनों को अब बैंकॉक ले जाया जाएगा जहां इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. इसके बाद ही उनकी भारत वापसी संभव होगी.
नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी गौरव और सौरभ लूथरा
सूत्रों ने बताया कि अगर शुक्रवार तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती है तो शनिवार और रविवार सरकारी छुट्टियों के कारण काम रुक जाएगा और वापसी में और देरी हो सकती है. उधर भारत में कानूनी प्रक्रिया भी जारी है. बुधवार को लूथरा बंधुओं ने दिल्ली की अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी, लेकिन अदालत ने उन्हें कोई राहत नहीं दी.
लूथरा बंधुओं ने दिल्ली की अदालत में लगाई थी अग्रिम जमानत
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना ने इस मामले में गोवा सरकार से जवाब मांगा है और सुनवाई की नई तारीख गुरुवार तय की गई है. सौरभ और गौरव लूथरा गोवा के उस नाइट क्लब के मालिक हैं जहां हाल ही में आग लगने की घटना में कई लोगों की जान गई थी. घटना के बाद से दोनों फरार थे और बाद में थाईलैंड में पकड़े गए. प्रशासन दोनों की भारत वापसी को लेकर आवश्यक प्रक्रियाएं तेजी से आगे बढ़ा रहा है, हालांकि औपचारिकताओं के कारण इसमें कुछ और दिन लग सकते हैं.

MP में जनगणना और आदिवासी पहचान को लेकर सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 'आदिवासी धर्म कोड' वाले बयान ने भारतीय जनता पार्टी को हमलावर होने का मौका दे दिया है. अमरकंटक में दिए गए इस बयान को बीजेपी ने न केवल असंवैधानिक बताया है, बल्कि इसे सरकारी काम में बाधा डालने वाला कृत्य करार दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैदा हुए तेल संकट के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके बाद वहां की जनता हलकान है, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक ने अपने पीएम से तीखे सवाल पूछे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. भारत अपनी जरूरत का 65-70 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.

ईरान में जंग का असर भारत पर साफ दिखने लगा है. गैस महंगी हो गई है, तेल पर संकट गहराया है, सेंसेक्स गिर रहा है और रुपया लुढ़कता जा रहा है. खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीयों की जान फंसी है. इन मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया और चर्चा की मांग की. बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन के अंदर-बाहर विरोध की आवाजें गूंजती रहीं. सरकार ने संसद में बयान दिया और युद्ध, सप्लाई चेन पर असर और भारतीयों के रेस्क्यू की बात कही, लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं है.









