
डोनाल्ड ट्रंप से पीएम मोदी की हुई बात, बताया किन मुद्दों पर हुई चर्चा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों में सहयोग विस्तारित करने पर संतुष्टि जताई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर लंबी बातचीत की. बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Global Strategic Partnership) में हुई प्रगति की समीक्षा की और हर क्षेत्र में निरंतर मजबूत होते द्विपक्षीय सहयोग पर संतोष व्यक्त किया. इस बारे में प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई अपनी बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहुत ही गर्मजोशी और शानदारी बातचीत हुई. हमने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय, इंटरनेशनल घटनाक्रमों पर चर्चा की.
पीएम ने आगे बताया कि भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे.
बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए साझा प्रयासों में गति बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने 'COMPACT' (Catalyzing Opportunities for Military Partnership, Accelerated Commerce & Technology) को लागू करने के लिए क्रिटिकल टेक्नोलॉजी, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा समेत प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को नई ऊंचाई देने पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने इस बात पर संतुष्टि जताई कि हर क्षेत्र में सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है.
पीएम और ट्रंप ने विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की. दोनों नेता साझा चुनौतियों को संबोधित करने और साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए करीब से काम करने पर सहमत हुए.
बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के बाद पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की ये पहली बातचीत है.

MP में जनगणना और आदिवासी पहचान को लेकर सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 'आदिवासी धर्म कोड' वाले बयान ने भारतीय जनता पार्टी को हमलावर होने का मौका दे दिया है. अमरकंटक में दिए गए इस बयान को बीजेपी ने न केवल असंवैधानिक बताया है, बल्कि इसे सरकारी काम में बाधा डालने वाला कृत्य करार दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैदा हुए तेल संकट के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके बाद वहां की जनता हलकान है, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक ने अपने पीएम से तीखे सवाल पूछे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. भारत अपनी जरूरत का 65-70 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.

ईरान में जंग का असर भारत पर साफ दिखने लगा है. गैस महंगी हो गई है, तेल पर संकट गहराया है, सेंसेक्स गिर रहा है और रुपया लुढ़कता जा रहा है. खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीयों की जान फंसी है. इन मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया और चर्चा की मांग की. बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन के अंदर-बाहर विरोध की आवाजें गूंजती रहीं. सरकार ने संसद में बयान दिया और युद्ध, सप्लाई चेन पर असर और भारतीयों के रेस्क्यू की बात कही, लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं है.









