
CCTV, CJI और EC को इम्युनिटी... राहुल गांधी के वो तीन सवाल, जिनके अमित शाह ने दिए जवाब
AajTak
चुनाव सुधार पर लोकसभा में दो दिन तक चली चर्चा का गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया. अमित शाह ने राहुल गांधी की ओर से उठाए गए तीन सवाल भी गिनाए और अतीत का रेफरेंस लेकर उन सवालों के जवाब भी दिए.
लोकसभा में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर पर मॉनसून सत्र से ही चली आ रही रार आखिरकार बहस के मुकाम तक पहुंच चुकी है. निचले सदन में दो दिन तक चुनाव सुधार पर गर्मागर्म बहस हुई. सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने एक-दूसरे पर तल्ख तीर छोड़े, आरोप लगाए. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से लेकर सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने के नियम तक, सरकार पर तल्ख सवाल दागे.
लोकसभा में दो दिन तक चली गर्मागर्म चर्चा का जवाब देते समय गृह मंत्री अमित शाह ने भी विपक्ष को जमकर घेरा. गृह मंत्री शाह ने कांग्रेस पर करारे वार किए और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के तीन सवाल भी दोहराए. अमित शाह ने राहुल गांधी के एक-एक सवाल का जवाब दिया. राहुल गांधी के तीन सवाल और अमित शाह के जवाब...
राहुल गांधी का पहला सवाल- मुख्य न्यायाधीश को चुनाव आयुक्त चयन समिति से बाहर क्यों निकाला गया?
अमित शाह का जवाब- 73 वर्ष तक इस देश में चुनाव आयोग की नियुक्ति का कोई कानून ही नहीं था. नियुक्ति प्रधानमंत्री सीधी करते थे. अब तक जितने चुनाव आयुक्त हुए, सभी इसी प्रकार से हुए. 1950 से 1989 तक चुनाव आयोग एक सदस्यीय था. प्रधानमंत्री फाइल भेजते थे राष्ट्रपति को और राष्ट्रपति नोटिफिकेशन जारी कर देते थे. तो भाई उस वक्त बरोबर चुनाव था? उनके पूरे 55 साल प्रधानमंत्री ने ही चुनाव आयुक्त को नियुक्त किया. तब कोई सवाल नहीं था और नरेंद्र मोदी करते हैं, तो उनपर सवाल उठाते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि 1989 से1991, 89 में चुनाव आयुक्त उनकी सुनते नहीं थे, तो उनपर ब्रेक लगाने के लिए पहली बार चुनाव आयोग को बहुसदस्यीय बनाया गया. ये बिहार के चुनाव के कारण ही हुआ, लेकिन वो भी प्रधानमंत्री की फाइल से ही अपॉइंट हुए थे. 21 चुनाव आयुक्त और आठ मुख्य चुनाव आयुक्त, 29 चुनाव आयुक्त और मुख्य चुनाव आयुक्त प्रधानमंत्री की फाइल से ही नियुक्त हुए. कांग्रेस पार्टी ने ही यह परंपरा बनाई थी. कानून भी यह कांग्रेस पार्टी ने ही बनाया था.
अमित शाह ने कहा कि 2023 में अनूप बर्नवाल बनाम भारत सरकार मुकदमा हुआ. उसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग की नियुक्ति थोड़ी पारदर्शी होनी चाहिए. यह सुझाव ही था, ऑर्डर नहीं. हमारे सॉलिसीटर जनरल ने वहां कहा कि हमें कानून बनाने में थोड़ी देर लगेगी और हमें इस पर कंसल्टेशन भी करना पड़ेगा, चुनाव आयोग से भी करना पड़ेगा. तो कोर्ट ने कहा ठीक है, अगर आप सहमत हैं, जब तक कानून नहीं बनता, तब तक भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी बने और प्रधानमंत्री के साथ विपक्ष के नेता इसके सदस्य हों.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






