
'पति ने सबसे पहले वो आग देखी, फिर...', गोवा क्लब में परिवार के 4 लोगों को खोने वाली दिल्ली की भावना की कहानी
AajTak
9 दिसंबर की रात गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग से 25 लोगों की मौत हो गई थी. इसी में भावना के पति विनोद और तीन बहनों की भी मौत हो गई थी. उस भयानक रात को याद करते हुए भावना ने बताया कि क्लब के बाहर मौजूद लोगों या स्टाफ ने किसी तरह की मदद नहीं की. कोई गाइड करने वाला नहीं था.
गोवा के Birch by Romeo Lane नाइट क्लब में हुए भयावह अग्निकांड ने दिल्ली की भावना जोशी की पूरी दुनिया छीन ली. 9 दिसंबर की रात लगी भीषण आग में भावना के पति विनोद और तीन बहनें कमला, सरोज और अनीता धुएं और लपटों में घिरकर मौत के मुंह में समा गईं. खुद भावना उस खौफनाक हादसे की चश्मदीद हैं और कुछ ही सेकंड में सबकुछ बिखरते हुए उन्होंने अपनी आंखों से देखा.
दिल्ली के खजूरी खास स्थित अपने घर में आजतक से बातचीत में भावना ने कहा, “पूरा मंजर आज भी आंखों के सामने घूम रहा है. मैं निकल आई, बाकी सभी अंदर ही रह गए.”
कैसे शुरू हुई वो भयानक रात
भावना के मुताबिक, क्लब में बेली डांस शो चल रहा था. वे सभी डांस फ्लोर के ठीक सामने अपनी टेबल पर बैठे थे, तभी शो में इस्तेमाल की गई पायरोटेक्निक ने अचानक छत में आग लगा दी. सबसे पहले उनके पति विनोद ने आग की लपटें देखीं और तुरंत स्टाफ को इशारे करके अलर्ट किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
डीजे ने पानी भरी बोतलों से आग बुझाने की कोशिश की, मगर कुछ काम नहीं आया. पलभर में धुआं घना होकर पूरे हॉल में फैल गया और सबकुछ काला पड़ गया. भावना ने बताया, “कुछ दिखाई नहीं दे रहा था बस धुआं ही धुआं था.”
अफरातफरी और अंधेरे में जिंदगी-मौत की दौड़

MP में जनगणना और आदिवासी पहचान को लेकर सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 'आदिवासी धर्म कोड' वाले बयान ने भारतीय जनता पार्टी को हमलावर होने का मौका दे दिया है. अमरकंटक में दिए गए इस बयान को बीजेपी ने न केवल असंवैधानिक बताया है, बल्कि इसे सरकारी काम में बाधा डालने वाला कृत्य करार दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैदा हुए तेल संकट के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके बाद वहां की जनता हलकान है, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक ने अपने पीएम से तीखे सवाल पूछे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. भारत अपनी जरूरत का 65-70 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.

ईरान में जंग का असर भारत पर साफ दिखने लगा है. गैस महंगी हो गई है, तेल पर संकट गहराया है, सेंसेक्स गिर रहा है और रुपया लुढ़कता जा रहा है. खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीयों की जान फंसी है. इन मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया और चर्चा की मांग की. बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन के अंदर-बाहर विरोध की आवाजें गूंजती रहीं. सरकार ने संसद में बयान दिया और युद्ध, सप्लाई चेन पर असर और भारतीयों के रेस्क्यू की बात कही, लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं है.









