
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के जिम्मेदार गोल्डी बरार के खिलाफ रेड नोटिस जारी, जानें अरेस्ट वारंट से कितना अलग है ये?
AajTak
सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गोल्डी बरार (Goldy Brar) के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी किया है. ये नोटिस दुनियाभर की पुलिस को अपराधी के बारे में अलर्ट रखने के लिए जारी किया जाता है.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के मास्टरमाइंड माने जा रहे गोल्डी बरार (Goldy Brar) के खिलाफ इंटरपोल (Interpol) ने रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी किया है. माना जा रहा है कि इस समय गोल्डी बरार कनाडा में बैठा हुआ है और उसने वहीं से सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची. 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या हो गई थी.
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही पुलिस एक्टिव है. अब तक कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) से भी पूछताछ की जा रही है. गोल्डी बरार लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों में से है. दोनों कॉलेज के समय से ही साथ में हैं.
और अब इंटरपोल ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार के नाम का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है. उस पर हत्या, हत्या की कोशिश, आपराधिक साजिश रचने और हथियारों की तस्करी करने का आरोप है. लेकिन ये रेड कॉर्नर नोटिस क्या होता है और इंटरपोल कितने तरह के नोटिस जारी करती है? जानते हैं...
क्या होता है रेड कॉर्नर नोटिस?
रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) को आधिकारिक भाषा में रेड नोटिस (Red Notice) कहा जाता है. कोई भी अपराधी पुलिस और जांच एजेंसियों से बचने की कोशिश में दूसरे देश में भाग सकता है. रेड कॉर्नर नोटिस ऐसे अपराधियों के बारे में दुनियाभर की पुलिस को सचेत करता है.
इंटरपोल एक अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन है. इस वक्त दुनिया के 192 देश इस संगठन के सदस्य हैं. इंटरपोल के सदस्य देश ही इंटरपोल को किसी वांछित अपराधी के खिलाफ रेड नोटिस जारी करने के लिए कह सकते हैं. सभी रेड नोटिस के अनुरोध की जांच INTERPOL के एक विशेष टास्क फोर्स द्वारा की जाती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह उनके नियमों के अनुरूप है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










