
सिडनी में जो रूट का मास्टरक्लास... जड़ दिया एक और टेस्ट शतक, रिकी पोंटिंग की बराबरी पर पहुंचे
AajTak
जो रूट टेस्ट क्रिकेट में अब तक 41 शतक जड़ चुके हैं, जो ये बताने के लिए काफी कि फिलहाल टेस्ट क्रिकेट का बेस्ट बल्लेबाज कौन है. रूट ने साल 2021 से जितने टेस्ट शतक लगाए, उतना कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं लगा पाया है.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज 2025-26 के पांचवें एवं आखिरी मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस टेस्ट मैच दूसरे दिन (5 जनवरी) रूट ने शतकीय पारी खेली. रूट ने 11 चौकों की मदद से 146 गेदों पर अपना शतक पूरा किया है. रूट के टेस्ट करियर का ये 41वां शतक रहा.
जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. रूट ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली. पोंटिंग ने भी टेस्ट क्रिकेट में 41 शतक जड़े थे. जैक्स कैलिस और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ही इन दोनों से ज्यादा टेस्ट लगा पाए थे. इस फॉर्मेट में कैलिस ने 45 और सचिन ने 51 शतक लगाए. रूट ने बता दिया है कि मौजूदा दौर के वो बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज हैं. एक्टिव बल्लेबाजों में स्टीव स्मिथ (36) और केन विलियमसन (33) तो रूट से काफी पीछे हैं.
पहले दिन का खेल जल्दी समाप्त होने के बाद जो रूट 72 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. दूसरे दिन उन्होंने बेहतर गेंदबाजी और असमान उछाल वाली पिच के बावजूद बिना किसी परेशानी के अपनी पारी को आगे बढ़ाया. दूसरे छोर पर हैरी ब्रूक (84), बेन स्टोक्स (0) और जेमी स्मिथ (46) के विकेट गिरे, लेकिन रूट ने संयम बनाए रखा और यादगार पारी खेलने में कामयाब रहे.
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक 51- सचिन तेंदुलकर (भारत) 45- जैक्स कैलिस (साउथ अफ्रीका) 41- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 41- जो रूट (इंग्लैंड) 38- कुमार संगकारा (श्रीलंका)
यह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर जो रूट का दूसरा टेस्ट शतक रहा. ये दोनों शतक उन्होंने मौजूदा सीरीज में बनाए हैं. हैरानी की बात यह है कि इससे पहले तक ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 14 टेस्ट मैचों में वह एक भी शतक नहीं लगा पाए थे. 2021 से लेकर अब तक रूट टेस्ट क्रिकेट में 24 शतक जड़ चुके हैं. पांच मैचों की एशेज सीरीज में इंग्लैंड फिलहाल 3-1 से पीछे है, लेकिन सिडनी टेस्ट में जीत से टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 में 12 अहम अंक मिल सकते हैं. इंग्लैंड इस समय नौ टीमों की तालिका में सातवें स्थान पर है.
2021 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक शतक 24- जो रूट (इंग्लैंड) 10- स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 10- केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) 10- हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) 10- शुभमन गिल (भारत)

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








