
सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खाते ज्यादा फल? शरीर को हो सकता है ये नुकसान
AajTak
फलों को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर सेहत के लिए जरूरी होते हैं. लेकिन ज्यादा फल हमारी सेहत खराब भी कर सकता है.
फलों को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और फाइबर सेहत के लिए जरूरी होते हैं. लेकिन कोई भी खाद्य पदार्थ ज्यादा खाना सही नहीं है, फिर चाहें वो फल ही क्यों ना हो. ज्यादा फल खाना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
एक्सपर्ट्स का कहना है कि फलों में पाया जाने वाला फ्रुक्टोज ज्यादा मात्रा में मोटापा, दांतों में इंफेक्शन और पाचन में गड़बड़ी का कारण बन सकता है. अगर आपको वजन घटाना है या फिर सेहतमंद रहना है तो केवल फल खाने के बजाय संपूर्ण संतुलित पौष्टिक डाइट लेनी चाहिए. कभी भी किसी डाइट ट्रेंड को बिना सोचे-समझे फॉलो नहीं करना चाहिए.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट वहीं, एक अन्य एक्सपर्ट ने इसी बात पर जोर देते हुए कहा बहुत से लोग जल्दी वजन कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा फल खाते हैं. हालांकि, ऐसा करने की बिल्कुल भी सलाह नहीं दी जाती. उल्टा यही माना जाता है कि ज्यादा फल खाना हमारे नुकसानदायक हो सकता है. फलों में फ्रुक्टोज होता है जिसके कारण मोटापा बढ़ जाता है.
ज्यादा फल खाने से क्या होता है?
जरूरत से ज्यादा फल खाने से सूजन, दस्त और पाचन में गड़बड़ी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. फलों में फाइबर और नैचुरल शुगर होता है जिसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है. इतना ही नहीं फलों में पाया जाने वाला नैचुरल एसिड और शुगर दांतों के लिए समस्याएं पैदा कर सकता है. इसके कारण दांत खराब हो सकते हैं. फलों में पाए जाने वाले नैचुरल शुगर शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है. ज्यादा फल उन लोगों के लिए भी नुकसानदायक है जिन्हें डायबिटीज की बीमारी है.
दिनभर में कितना फल खाना चाहिए?

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









