
साल 2020: ये है दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन, देखें टॉप 5 की लिस्ट
AajTak
साल 2020 सभी के लिए मुश्किल भरा रहा. स्मार्टफोन इंडस्ट्री को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. पिछले साल स्मार्टफोन्स की ओवरऑल सेल में गिरावट दर्ज की गई थी.
साल 2020 सभी के लिए मुश्किल भरा रहा. स्मार्टफोन इंडस्ट्री को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. पिछले साल स्मार्टफोन्स की ओवरऑल सेल में गिरावट दर्ज की गई थी. हालांकि, इसके बावजूद भी ढेरों स्मार्टफोन्स की बिक्री हुई. ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि किस फोन की बिक्री सबसे ज्यादा हुई तो हम यहां आपको बताने जा रहे हैं. रिसर्च फर्म Omdia के मुताबिक, iPhone 11 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन था. साल 2019 में लॉन्च हुआ iPhone 11 सेल्स चार्ट में टॉप पर बना हुआ है. रिसर्च फर्म के मुताबिक, Apple ने साल 2020 में iPhone 11 के 64.8 मिलियन यूनिट्स की बिक्री की है. ये लगातार दूसरा साल है जब कोई iPhone दुनिया का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन बना हो. Omdia के मुताबिक, साल 2019 में iPhone XR बेस्ट सेलिंग मॉडल था. जबकि, iPhone 11 दूसरे नंबर पर था.
कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











