
सालों पुरानी दोस्ती पर भारी पड़ी 10 हजार की उधारी... युवकों ने दोस्त को मारी गोली
AajTak
जमुई में रविवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस मामले को सुलझा लिया है. पुलिस ने बताया कि युवक के दोस्तों ने ही उसकी हत्या की है. वो भी महज 10 हजार रुपये के लिए. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि, दो अन्य की तलाश जारी है.
दोस्त-दोस्त न रहा, प्यार-प्यार न रहा.... जिंदगी हमें तेरा एतबार न रहा. फिल्म संगम का ये गीत जमुई जिला मुख्यालय के एक हत्याकांड पर सटीक बैठता है. यहां कुछ दोस्तों ने महज चंद रुपये के लिए अपने ही एक दोस्त की बेरहमी से हत्या कर डाली. लेकिन जमुई पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस हत्याकांड को सुलझा लिया. साथ ही हत्या में शामिल दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.
गिरप्तार दोनों आरोपी कोलकाता में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, 8 जनवरी की शाम को जमुई के वार्ड नंबर-18 गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा था. सरेआम मो. शादाब आलम उर्फ सुड्डू को गोलियों से छलनी कर दिया गया था. जमुई पुलिस इस हत्याकांड को एक चैलेंज के रूप लेते हुए मामले की छानबीन में जुट गई. फिर महज 24 घंटे के अंदर इस हत्याकांड का खुलासा भी कर दिया.
जमुई पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल चार नामजद आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है. जमुई पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग में लाए गए पिस्टल को भी बरामद कर लिया है.
जमुई के एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि मो. सुड्डू की हत्या उसके ही दोस्तों ने महज 10 हजार रुपये के लिए कर दी. उन्होंने बताया कि मो. सुड्डू ने अपने दोस्त मो. संजर से 10 हजार रुपये उधार लिए थे. संजर अपने रुपये वापस मांग रहा था. लेकिन मो. सुड्डू पैसे लौटा नहीं रहा था. इसी बात से चिढ़कर मो. संजर ने अपने अन्य तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या करने की योजना बनाई. रविवार देर रात सभी चार आरोपियों ने मो. सुड्डू को अन्य दिनों की तरह घर से बुलाया. फिर एक गली में ले जाकर उसे गोली मार दी.
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी कोलकाता में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं. वहीं, दो आरोपियों की तलाश अभी भी की जा रही है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








