
सात साल का अगवा मासूम बच्चा बरामद, मां के पूर्व लिवइन पार्टनर ने किया था अपहरण, हैरान कर देगी वजह
AajTak
पुलिस के मुताबिक, मोबाइल रिपेयर का काम करने वाले अजय वर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस महिला के 7 वर्षीय बेटे का अपहरण करने की साजिश रची ताकि वो महिला के साथ फिर से रिश्ता शुरू कर सके.
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे मासूम बच्चे को रेस्क्यू किया है, जिसे अगवा कर लिया गया था. हैरानी की बात ये है कि उस बच्चे का अपहरण फिरौती के लिए नहीं बल्कि उसकी मां को हासिल करने के लिए किया गया था. इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस भी आरोपी के मकसद को जानकर हैरान है. चलिए आपको बताते हैं, इस अपहरण कांड की पूरी कहानी.
इस वारदात में एक सात साल का मासूम बच्चा है. उसकी मां है. और है मां का पूर्व लिव-इन पार्टनर. पुलिस ने अपहरण के इस सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है.
दरअसल, पुलिस ने बताया कि एक शादीशुदा महिला अपने बेटे को साथ लेकरस एक शख्स के साथ लिव इन में रह रही थी. वो हरियाणा के हांसी में 24 वर्षीय अजय वर्मा के साथ रह रही थी, लेकिन कुछ दिनों में ही उनके रिश्ते में दरार आ गई. नतीजा ये हुआ कि अजय वर्मा का व्यवहार बदलता गया और हिंसा बढ़ती गई. इसी बात से परेशान होकर उस महिला ने अजय से रिश्ता तोड़ दिया और अपने बेटे को साथ लेकर दिल्ली में अपने माता-पिता के घर चली गई.
उसके लौट जाने से अजय वर्मा परेशान हो गया. उसे अहसास होने लगा कि वो उस महिला के बिना नहीं रह सकता. वो उसे मनाने की कोशिश करता रहा. लेकिन महिला नहीं मानी. बस यहीं से अजय का दिमाग बहक गया. फिर मोबाइल रिपेयर का काम करने वाले अजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस महिला के 7 वर्षीय बेटे का अपहरण करने की साजिश रची ताकि वो महिला के साथ फिर से रिश्ता शुरू कर सके.
इस काम में उसका साथ उसके दो दोस्तों ने दिया. जिनकी पहचान टेंट हाउस में काम करने वाले 18 वर्षीय अमित, पीवीसी फैक्ट्री में काम करने वाले 20 वर्षीय सचिन और सफाई कर्मचारी 20 वर्षीय अजय के रूप में हुई है. अमित और सचिन हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं, जबकि अजय दिल्ली के विकासपुरी का रहने वाला है.
पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां ने 28 सितंबर को विकासपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा पिछले दिन स्कूल से घर नहीं लौटा था और उसने अजय वर्मा पर शक जताते हुए कहा कि उसके बेटे का अपहरण करने के पीछे अजय हो सकता है. पुलिस ने फौरन भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू की.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










