साउथ अफ्रीका में 3 बदलाव, न्यूजीलैंड से मैट हेनरी OUT... ऐसी होगी आज T20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल की प्लेइंग 11
AajTak
T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ईडन गार्डन्स में भिड़ेंगे. प्रोटियाज तीन बदलाव के साथ उतरेंगे, जबकि मैट हेनरी की गैरमौजूदगी कीवी टीम के लिए झटका हो सकता है, ऐसे में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 कैसी होगी इस पर नजर डाल लीजिए...
T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार (4 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में है. जहां साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. दोनों टीमें अब तक एक भी टी20 वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत पाई हैं, ऐसे में फाइनल का टिकट ही नहीं, इतिहास रचने का भी मौका दांव पर होगा.
साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है. कप्तान एडेन मार्करम शानदार फॉर्म में हैं. उन्हें 2000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने के लिए 52 रन चाहिए, जबकि वह इस एडिशन में 300 रन पूरे करने वाले पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बनने से सिर्फ 32 रन दूर हैं. वहीं ईश सोढ़ी T20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से महज तीन विकेट दूर हैं. इतिहास और फाइनल में जगह दांव पर होने के साथ, ईडन गार्डन्स एक हाई-प्रेशर क्लासिक के लिए तैयार है. यह भी पढ़ें: SA vs NZ: T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का 5-0 का दबदबा, क्या सेमीफाइनल में बदलेगा इतिहास?
वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले मैच में आराम दिए गए अफ्रीकी खिलाड़ियों की वापसी तय है. टीम में 3 बड़े बदलाव होंगे. कगिसो रबाडा, मार्को जानसेन, केशव महाराज की वापसी तय है. एनरिक नोर्किया बाहर बैठ सकते हैं.
कीवी टीम की राह मुश्किल, पहले हार का बदला लेने उतरेगी न्यूजीलैंड का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में हार के बाद टीम को दूसरे नतीजों पर निर्भर रहना पड़ा, लेकिन आखिरकार सेमीफाइनल का टिकट मिल गया. इससे पहले टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका ने उन्हें हराया था, ऐसे में कीवी टीम के पास बदला लेने का सुनहरा मौका है. तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोट के कारण बाहर हो सकते हैं, जिससे कीवी गेंदबाजी आक्रमण को झटका लगा है. मैट हेनरी यदि नहीं उपलब्ध होते हैं, तो जैकब डफी खेलेंगे.
Semi-final locked in 🔒 Watch LIVE in New Zealand on @skysportnz 📺 #T20WorldCup pic.twitter.com/t0Pmh8YKMf
वैसे ईडन गार्डन्स में इससे पहले भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबला हाई-स्कोरिंग रहा था. ऐसे में एक और रनफेस्ट की उम्मीद है. रबाडा, जानसेन, लुंगी एनगिडी और कॉर्बिन बॉश की तेज चौकड़ी कीवी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश करेगी, जबकि केशव महाराज अकेले विशेषज्ञ स्पिनर होंगे. साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी ताकत उसकी बल्लेबाजी गहराई है, जहां नंबर 7 पर उतरने वाले जानसेन भी मैच पलटने की काबिलियत रखते हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








