
सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान का ये खास अंदाज जीत लेगा दिल, देखें Video
AajTak
जो लोग सुन या बोल नहीं सकते उनके हाथों, चेहरे और शरीर के हाव-भाव से बातचीत की भाषा को सांकेतिक भाषा यानी Sign Language कहा जाता है. दूसरी भाषा की तरह सांकेतिक भाषा के भी अपने व्याकरण और नियम हैं. लेकिन यह लिखी नहीं जाती.
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लेकर देशभर में तैयारियां हो रही हैं. हर घर तिरंगा कार्यक्रम से लेकर स्कूलों-कॉलेजों तक का माहौल देशभक्ति के रंगों में रंगा दिख रहा है. सोशल मीडिया पर भी लोग अपने-अपने अंदाज में इस दिन को खास बनाने के लिए तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच एक ऐसी पोस्ट पर नजर पड़ी जो अपने आप में खास है. इसे देखकर आप पल भर के लिए ठहर जाएंगे. ये वीडियो ताज महल होटल का बताया जा रहा है. जहां लोग सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान करते दिख रहे हैं.
सांकेतिक भाषा में किया राष्ट्रगान ये वीडियो @Suhelseth ने शेयर किया है, जो एक लेखक-व्यवसायी हैं. उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'यह कितना अद्भुत है! लोग सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान कर रहे हैं. यह ऐसा नजारा है जो दिल को छू जाता है और ऐसा मैंने पहले कभी नहीं देखा.' इस वीडियो में देख सकतैं कि राष्ट्रगान की हर पंक्ति का अभिनय के जरिए प्रदर्शन किया गया है. स्वतंत्रता दिवस से पहले शेयर किया गया ये वीडियो वास्तव में नई उमंग भर देता है.
क्या होती है सांकेतिक भाषा जो लोग सुन या बोल नहीं सकते उनके हाथों, चेहरे और शरीर के हाव-भाव से बातचीत की भाषा को सांकेतिक भाषा यानी Sign Language कहा जाता है. दूसरी भाषा की तरह सांकेतिक भाषा के भी अपने व्याकरण और नियम हैं. लेकिन यह लिखी नहीं जाती. अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस (International Day of Sign Languages) को मनाए जाने का प्रस्ताव विश्व बधिर संघ ने रखा था. सांकेतिक भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 सितम्बर 2018 को सांकेतिक भाषा दिवस घोषित किया था. 2018 में ही पहली बार ही सांकेतिक भाषा दिवस मनाया गया.
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर भीड़-भाड़ वाले जगहों पर रहेगी विशेष नजर, सुरक्षा व्यवस्था पर बोले DGP
विश्व बधिर फेडरेशन के अनुसार विश्व में लगभग 7 करोड़ 20 लाख बधिर हैं. इनमें से 80 प्रतिशत विकाशशील देशों में रहते हैं. ये अलग तरह की 300 सांकेतिक भाषा का इस्तेमाल करते हैं. जिन्हें सुनाई नहीं देता या सुनने की शक्ति कमजोर है उनके लिए सांकेतिक भाषा ही संचार का एकमात्र तरीका है.
भारत में करीब 800 स्कूल हैं जहां इसकी मदद से पढ़ाई की जा रही है पर ये काफी नहीं है. 2018 में भारत की पहली Sign Language Dictionary लांच की गई थी. इसमें सांकेतिक भाषा से अंग्रेजी और हिंदी भाषा में अनुवाद किया गया.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









