
सरेबाजार युवक को दौड़कर मारी गोली, फिर चाकू से रेता गला, सनसनीखेज वारदात की CCTV फुटेज देख रूह कांप जाएगी
AajTak
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 26 जनवरी की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कुछ युवक एक लड़के को दौड़ाते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान वो पहले उस लड़के को गोली मारते हैं, फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या करने की कोशिश करते हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था. देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम थे. लेकिन नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बीच बाजार हुई एक सनसनीखेज वारदात ने सनसनी फैला दी. इस घटना को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई. इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके देखकर साफ जाहिर होता है कि अपराधियों के मन में न तो कानून का डर है, न ही पुलिस का खौफ. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाजार लगा हुआ है. दुकानों पर लोग खड़े हैं. हर तरफ भीड़ है. अचानक अफरा-तफरी मच जाती है. लोग इधर-उधर भागने लगते हैं. एक लड़का चिल्लाते हुए भाग रहा होता है. उसके पीछे तीन-चार लोग दौड़ रहे हैं. किसी के हाथ में चाकू है, तो किसी के हाथ में पिस्तौल है. एक आदमी स्कूटी से भी उस लड़के का पीछा कर रहा है. वो लोग हवाई फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं. कुछ दूर आगे चलकर लड़के को पकड़ लेते हैं. उसे बुरी तरफ मारते-पीटते हैं. उस पर गोली चलाते हैं.
इतनी हैवानियत के बाद भी मन नहीं भरता है तो चाकूओं से उसका पूरा शरीर गोद देते हैं. स्कूटी वाला शख्स चाकू से उसका गला रेतने की कोशिश करता है. बुरी तरह से घायल करने के बाद सभी आरोपी लड़के को अचेत अवस्था में छोड़कर भाग जाते हैं. ये पूरी वारदात एक दुकान के सामने हो रही होती है. हैरानी की बात ये है कि वो दुकानदार उस लड़के को बचाने की बजाए अपने दुकान का सामान समेटने लगता है. आरोपियों के जाने के बाद भी वो न तो लड़के को उठाने की कोशिश करता है, न ही पुलिस को कॉल करता है. काफी समय बाद लोग वहां पहुंचते हैं. इसके बाद पुलिस को सूचित किया जाता है. मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती करा दिया है. वहां वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. पुलिस ने घायल के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी पहचान की जा रही है. बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.
दिल्ली में हुई सनसनीखेज वारदात का सीसीटीवी फुटेज...

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










