
सरकार ने बैन किए 119 ऐप्स, चीन और हॉन्गकॉन्ग से है इनका लिंक- रिपोर्ट
AajTak
भारत सरकार ने एक बार फिर डिजिटल स्ट्राई करते हुए कई ऐप्स को बैन कर दिया है. रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार ने 119 ऐप्स को सिक्योरिटी चिंताओं की वजह से बैन किया है, जिसमें से ज्यादातर चीन या हॉन्गकॉन्ग से जुड़े हुए थे. इस लिस्ट में सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के भी कुछ ऐप्स शामिल हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला.
सरकार ने 119 ऐप्स को बैन करने का आदेश दिया है. कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है. ये सभी वीडियो और वॉयस चैट प्लेटफॉर्म्स हैं, जिनके तार चीन और हॉन्गकॉन्ग से जुड़े हुए हैं. सरकार ने इससे पहले भी कई ऐप्स को सिक्योरिटी चिंताओं की वजह से बैन किया है. बड़ी संख्या में ऐप्स को बैन करने का सिलसिला साल 2020 में शुरू हुआ था.
उस वक्त कंपनी ने TikTok और ShareIt जैसे चीनी ऐप्स को बैन किया था, जो काफी ज्यादा पॉपुलर थे. इन सभी ऐप्स को सिक्योरिटी चिंताओं की वजह से बैन किया गया था. 20 जून, 2020 को भारत सरकार ने लगभग 100 ऐप्स को बैन किया था, जो चीनी थे.
इसके बाद सरकार ने 2021 और 2022 में भी कई ऐप्स को बैन किया था, लेकिन उनकी संख्या कम थी. रिपोर्ट्स की मानें, तो इन ऐप्स को इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के सेक्शन 69A के तहत बैन किया गया है. इसका असर सिंगापुर, अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के भी ऐप्स पर पड़ा है.
यह भी पढ़ें: Donald Trump का बड़ा फैसला, TikTok को बैन से मिली राहत, इतने दिन का दिया समय
मनीकंट्रोल ने बताया है कि इस लिस्ट के ज्यादातर ऐप्स अभी भी गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं. सिर्फ 15 को ही रिमूव किया गया है. 119 ऐप्स की इस लिस्ट में सिर्फ तीन की ही पहचान हुई है. इसमें सिंगापुर बेस्ड वीडियो चैटिंग और गेमिंग ऐप ChillChat है, जिसे Mangostar Team ने डेवलप किया है.
इस ऐप को प्ले स्टोर पर लाखों यूजर्स ने डाउनलोड किया है और इसकी रेटिंग 4.1 स्टार है. इसके अलावा चीनी ऐप ChangApp है, जिसे Blom ने डेवलप किया है. तीन नाम HoneyCam ऐप का है, जिसे ऑस्ट्रेलिया की कंपनी Shellin PTY Ltd चलाती है. ऐप्स का कहना है कि उन्हें बैन की जानकारी गूगल के जरिए मिली है और वे भारतीय अथॉरिटीज के साथ मिलकर इस दिक्कत को दूर करना चाहते हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









