
सरकार के कड़े ऐतराज का असर, कुछ ही घंटों में प्ले स्टोर पर लौटे शादी डॉट कॉम समेत तमाम ऐप
AajTak
Google ने प्ले स्टोर से कुछ भारतीय ऐप्स को हटाने का फैसला लिया था. इसके बाद सरकार ने गूगल के इस फैसले के प्रति ऐतराज जताया. केंद्रीय दूसरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गूगल के इस फैसले पर सख्त रवैया अपनाया. साथ ही उन्होंने कहा कि ऐप रिमूव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके कुछ घंटे के बाद ही गूगल ने अपने फैसले को वापस ले लिया.
Google ने अपने प्ले स्टोर से कुछ भारतीय ऐप्स को रिमूव करने का फैसला लिया था. गूगल के इस फैसले का पहले स्टार्टअप के CEO और फाउंडर ने विरोध किया और फिर सरकार ने कड़ा ऐतराज जताया. इसके बाद गूगल ने शादी डॉट कॉम समेत कई ऐप को हटाने का फैसला वापस ले लिया.
दरअसल, शुक्रवार शाम को सामने आई खबर में कहा था कि Google ने 10 भारतीय ऐप को Play Store से हटाने का फैसला लिया. इसमें Shaadi.com, Naukri.com, 99 acres जैसे नाम शामिल थे. बीते साल कंपनी ने कुछ ऐप डेवलपर को चेतावनी भी दी थी.
इसके बाद बाद केंद्रीय दूसरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गूगल के इस फैसले पर सख्त रवैया अपनाया. साथ ही उन्होंने कहा कि ऐप रिमूव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस विवाद को सुलझाने के लिए सरकार ने गूगल के साथ और ऐप मालिकों के साथ एक मीटिंग का भी आयोजन किया था, लेकिन मीटिंग से पहले ही Google ने अपना फैसला वापस ले लिया. अश्विनी वैष्णव ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि स्टार्टअप इको सिस्टम भारतीय अर्थव्यवस्था की कुंजी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला सर्विस फीस पेमेंट नहीं देने का था. इसके बाद गूगल ने प्लेटफॉर्म ने अब इन ऐप्स को रिमूव करने का फैसला लिया. दरअसल, कई स्टार्टअप चाहते थे कि गूगल की तरह से चार्ज ना लगाया जाए और फिर उन्होंने ये पेमेंट नहीं की. हालांकि ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था.
यह भी पढ़ें: Spam Calls से परेशान, स्मार्टफोन यूजर्स करें ये काम, ऑटोमैटिक हो जाएंगी ब्लॉक
गूगल के इस फैसले की आलोचना कई लोगों ने की. Kuku FM के CEO लाल चंद बिशु ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके Google की आलोचना की और उसके फैसले को गलत ठहराया. Naukri.com और 99acres के फाउंडर संजीव बिखचंदानी ने भी पोस्ट करके गूगल के प्रति अपनी नारागजगी जाहिर की थी.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









