
सरकारी नौकरी: गुजरात में 4000 से ज्यादा टीचर के पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन, जानें डिटेल
AajTak
सरकारी टीचर की नियुक्ति TET स्कोर के बेसिस पर और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर की जाएगी. इस भर्ती पर योग्य उम्मीदवार 12 मई से आवेदन कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस पोस्ट के लिए कौन आवेदन कर सकते है.
Government Job: अगर आप सरकारी टीचर की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है. कच्छ, गुजरात जिला शिक्षा समिति ने प्राइमरी टीचर के 4100 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती पर योग्य उम्मीदवार 12 मई से आवेदन कर सकते हैं. सरकारी टीचर की नियुक्ति TET स्कोर के बेसिस पर और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर की जाएगी. तो चलिए जानते हैं इस पोस्ट के लिए कौन आवेदन कर सकते है.
कितने पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती के माध्यम से कुल 4100 पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसमें प्राइमरी टीचर के 2500 पद, अपर प्राइमरी के 1600 पदों पर भर्ती की जाएगी.
कब से शुरू होगा आवेदन इस पोस्ट के लिए आवेदन 12 मई से शुरू हो चुका है और आवेदन की लास्ट डेट 21 मई है.
कैसे होगा सिलेक्शन प्राइमरी टीचर के पोस्ट पर सिलेक्शन TET स्कोर के बेसिस पर और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा.
कितनी होगी सैलरी इस पोस्ट के लिए अगर आपका सिलेक्शन होता है तो पद के अनुसार 28,500 - 75,000 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









